
खगड़िया में सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत…डीएम विक्रम विरकर ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
खगड़िया में सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत…डीएम विक्रम विरकर ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज 03 जुलाई 2026 को
भ्रष्टाचार के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं ईमानदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खगड़िया जिले में 02 जुलाई से 08 जुलाई 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। सप्ताह के दौरान जिले भर में विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों एवं पंचायत स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ 02 जुलाई को पटना स्थित ज्ञान भवन में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इसके तहत शुक्रवार को जिला समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में खगड़िया जिलाधिकारी विक्रम विरकर, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्वेता भारती एवं अपर समाहर्ता (एडीएम) आरती सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को सत्यनिष्ठा एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति अपनाने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के तहत 04 जुलाई को जिले के सभी प्रखंड, अंचल, थाना एवं पंचायत कार्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 05 जुलाई को समाहरणालय के मुख्य सभाकक्ष में सतर्कता विषयक व्याख्यान (लेक्चर) आयोजित होगा।
वहीं 06 जुलाई को स्कूली बच्चों एवं कलाकारों के लिए स्लोगन लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता तथा 07 जुलाई को विद्यार्थियों के लिए सतर्कता विषयक निबंध प्रतियोगिता कराई जाएगी। सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का समापन 08 जुलाई को किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला प्रशासन ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी को मजबूत करना है। साथ ही आम नागरिकों को रिश्वत न लेने-देने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने तथा भ्रष्टाचार की सूचना संबंधित जांच एजेंसियों तक पहुंचाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




