खगड़िया नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न…4 सदस्य निर्विरोध…1 ने वोटिंग से दर्ज की जीत…

खगड़िया नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न…4 सदस्य निर्विरोध…1 ने वोटिंग से दर्ज की जीत…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज शनिवार 30 मई को खगड़िया नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव अनुमंडल सभागार में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पांच सदस्यीय समिति के लिए हुए चुनाव में चार सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि एक सीट पर मतदान कराया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत वार्ड संख्या-30 की वार्ड पार्षद श्रीमती रूबी कुमारी, वार्ड संख्या-31 के वार्ड पार्षद शिवराज यादव, वार्ड संख्या-23 के वार्ड पार्षद बबलू कुमार एवं वार्ड संख्या-24 की वार्ड पार्षद शोभा देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
वहीं वार्ड संख्या-33 से सशक्त स्थायी समिति सदस्य पद के लिए मतदान कराया गया। मालूम हो कि जिसमें जवाहरलाल यादव ने जीत हासिल की। मतदान में जवाहरलाल यादव को 25 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी गुलशन को 10 मत मिले। चुनाव के दौरान एक मत अमान्य (इनवैलिड) पाया गया।
चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के गठन के बाद नगर विकास एवं प्रशासनिक कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। नवनिर्वाचित सदस्य शिवराज यादव ने कहा कि सशक्त स्थायी समिति नगर परिषद के विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देगी। शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी सदस्य मिलकर काम करेंगे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close