फ़िल्म इंडस्ट्री शोकाकुल :  शोले’ के वीरू की विदाई..धर्मेंद्र के जाने से बॉलीवुड हुआ स्तब्ध…

फ़िल्म इंडस्ट्री शोकाकुल :  शोले’ के वीरू की विदाई..धर्मेंद्र के जाने से बॉलीवुड हुआ स्तब्ध…

मुंबई/ कौशी एक्सप्रेस/ आज 24 नवंबर 2025 को हिंदी सिनेमा के महानायक और ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। परिवार ने बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र के पार्थिव शरीर को उनके जुहू स्थित निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जिसके बाद विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में फ़िल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां, राजनीतिक नेता और हजारों प्रशंसक शामिल हुए। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब में हुआ था। छह दशकों के लंबे फ़िल्मी सफर में उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया और ऐक्शन, रोमांस तथा कॉमेडी—हर शैली में अपनी अलग पहचान बनाई। शोले, धरम वीर, सित्ते पे सत्ता, आन मिलो सजना सहित कई सुपरहिट फ़िल्में आज भी दर्शकों की यादों में जीवित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश भर के नेताओं और फ़िल्मी सितारों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि संदेश में लिखा कि धर्मेंद्र जी भारतीय सिनेमा के ऐसे सितारे थे जिन्होंने अपनी सादगी और अपनापन से हर दिल को जीता। उनका जाना एक युग का अंत है।

धर्मेंद्र के परिवार में पत्नी हेमा मालिनी, बेटे सनी देओल और बॉबी देओल, तथा बेटियाँ ईशा और अहाना देओल हैं।
फ़िल्म जगत और दर्शकों के लिए धर्मेंद्र का जाना अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close