DM आलोक रंजन घोष के हाथों औपबंधिक नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे नवनियुक्त निम्न वर्गीय लिपिकों के चेहरे… 

DM आलोक रंजन घोष के हाथों औपबंधिक नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे नवनियुक्त निम्न वर्गीय लिपिकों के चेहरे… DM आलोक रंजन घोष के हाथों औपबंधिक नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे नवनियुक्त निम्न वर्गीय लिपिकों के चेहरे... 

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ शुक्रवार 09.09.22 को जिलाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष के कर कमलों से बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना द्वारा आयोजित प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2014 में निम्न वर्गीय लिपिक (समाहरणालय संवर्ग) के पद पर अनुशंसित 12 अभ्यर्थियों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। 10 चयनित अभ्यर्थियों को कल नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अनुशंसित 24 सफल अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त हुई थी, जिनमें से 22 अभ्यर्थी काउंसलिंग में उपस्थित एवं सफल हुए थे। इन्हें वेतनमान 5200-20200, ग्रेड पे-1900 (सप्तम वेतनमान में लेवल 2) में औपबंधिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान की गई। सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त निर्देशों का अनुपालन करते हुए अनुशंसित अभ्यर्थियों के सभी मूल प्रमाण पत्र यथा शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण पत्रों, बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निर्गत प्रवेश पत्र इत्यादि के जांचोपरांत संतुष्ट होने के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा औपबंधिक नियुक्ति पत्र निर्गत किया गया।

अभ्यर्थियों के औपबंधिक योगदान के 3 महीने के अंदर इनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराकर ही नियुक्ति पत्र की सम्पुष्टि निर्गत की जानी है। किसी भी अभ्यर्थी का प्रमाण पत्र गलत पाए जाने पर उनकी नियुक्ति रद्द कर दी जाएगी एवं नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। औपबंधिक नियुक्ति पत्र का आदेश जारी होने के 7 दिनों के अंदर अभ्यर्थियों को अपना योगदान जिला स्थापना उप समाहर्ता, खगड़िया के समक्ष करते समय वांछित मूल कागजातों की मूल प्रति एवं इनकी स्वअभिप्रमाणित छाया प्रति समर्पित करना अनिवार्य होगा। इन कागजातों में पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, सिविल सर्जन, खगड़िया द्वारा निर्गत स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, विवाह में दहेज नहीं लेने देने से संबंधित शपथ पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, पूर्व में नियोजित/पदस्थापित कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र इत्यादि शामिल हैं। निर्धारित अवधि तक योगदान नहीं करने पर इनका दावा समाप्त समझा जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नवनियुक्त निम्न वर्गीय लिपिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी जिले के विभिन्न कार्यालयों में विकास संबंधित संचिकाओं के बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा निम्न वर्गीय लिपिक के रहने से आम जनता को सहूलियत होनी चाहिए एवं उनकी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। विभिन्न संचिकाओं का उपस्थापन समय पर होना चाहिए एवं सभी नियम स्पष्ट रूप से ज्ञात होने चाहिए।

नवनियुक्त निम्न वर्गीय लिपिक लंबी प्रक्रिया के बाद चयनित होकर आए हैं। सरकारी सेवक के रूप में इन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन समान रूप से करना होगा, भले ही वह अलग अलग पृष्ठभूमि से आए हैं। जिलाधिकारी ने उन्हें पूरी सत्यनिष्ठा के साथ काम करने का निर्देश दिया।

नवनियुक्त निम्न वर्गीय लिपिकों को प्रारंभिक प्रशिक्षण भी दिया जाना है, ताकि कार्यों के विषय में जानकारी प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि निम्न वर्गीय लिपिक का पद स्थानांतरणीय होता है, इसलिए नौकरी का महत्व समझते हुए मन लगाकर काम करें।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी सह स्थापना उप समाहर्ता मोहम्मद फैयाज अख्तर सहित स्थापना शाखा के कर्मी एवं नवनियुक्त निम्न वर्गीय लिपिक उपस्थित थे।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close