खगड़ियाः जितेन्द्र कुमार उर्फ राजा चौधरी बने राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष…

 खगड़ियाः जितेन्द्र कुमार उर्फ राजा चौधरी बने राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष… पटना-खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में विगत 24 अगस्त 2021 को खगड़िया निवासी राजद समर्पित व समाजसेवी जितेन्द्र कुमार उर्फ राजा चौधरी को आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
मालूम हो कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर आपदा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पीके चौधरी ने जितेन्द्र कुमार उर्फ राजा चौधरी को मनोयनपत्र सौंप कर पार्टी की विचारधारा पर कार्य करने का दायित्व दिया है। प्रदेश अध्यक्ष पीके चौधरी ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष पर विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी संगठन को सुदृढ़ एवं धारधार बनाने में अपनी भूमिका निभायेंगे एवं रचनात्मक कार्यक्रमों में अपना योगदान करेंगे। वहीं उन्होंने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष निर्देश जारी करते हुए कहा कि 15 दिनों के अंदर जिला कमिटि, प्रखंड कमिटि एवं पंचायत कमिटि का गठन कर सूची राज्य कार्यालय में उपलब्ध कराया सुनिश्चित करें।खगड़ियाः जितेन्द्र कुमार उर्फ राजा चैधरी बने राजद आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष...
वहीं आपदा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पीके चौधरी ने यह भी कहा कि जितेन्द्र कुमार उर्फ राजा चैधरी पार्टी के पुराने एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं तथा इनके राजद आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को नई ताकत मिलेगी तथा इनके अनुभव का लाभ भी युवाओं को मिल पाएगा। जबकि नवमनोनीत जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार उर्फ राजा चौधरी ने कहा कि समय-समय पर पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तथा सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा।
राजद नेता जितेन्द्र कुमार उर्फ राजा चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर अलौली विधायक रामवृक्ष सदा, जिलाध्यक्ष पप्पू रंजन, राजद युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, किसान सेल जिलाध्यक्ष सुजय यादव, नगर अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, वरीय राजद नेता गजेन्द्र सिंह यादव, प्रमोद यादव, प्रतापराज गुड्डू, पंकज यादव, राजेश कुमार यादव, ब्रजेश चैघरी उर्फ मासो चैघरी, मोहन चैधरी, संजीव यादव, प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद यादव, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष अभिराम यादव, डीसी यादव, विपीन यादव सहित अन्य राजद नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
  • पुरुषोत्तम के साथ बिहार के वरिष्ठ पत्रकार मधुर ने सांसद घोटाले का खुलासा किया… 👉 क्लिक कर देखें पूरी खबर
    https://youtu.be/HhQnY7V3vh0

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close