
बेगूसराय: जन सुराज विचार मंच द्वारा वर्तमान शिक्षा व्यवस्था एवं रोजगार पर एक संगोष्ठी का आयोजन…बिहार बदलने की मुहिम की तेज हवा आंधी का रूप लेते हुए सबों को समेटते हुए अपने मुकाम पर पहुंच कर दम लेगी : डॉ रंजन चौधरी
बेगूसराय: जन सुराज विचार मंच द्वारा वर्तमान शिक्षा व्यवस्था एवं रोजगार पर एक संगोष्ठी का आयोजन…बिहार बदलने की मुहिम की तेज हवा आंधी का रूप लेते हुए सबों को समेटते हुए अपने मुकाम पर पहुंच कर दम लेगी : डॉ रंजन चौधरी
बेगूसराय/ कौशी एक्सप्रेस/ आज सोमवार को शहर के एन.एच-31 महमदपुर के सभागार में जन सुराज विचार मंच द्वारा वर्तमान शिक्षा व्यवस्था एवं रोजगार पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के शिक्षाविद सह शिक्षक नेता सुधाकर राय, पूर्व प्राचार्य प्रो० अशोक कुमार सिंह अमर, अधिवक्ता यू.के शर्मा, अवकाश प्राप्त प्रो. डी पी चौधरी एवं शिक्षक प्रवीण सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन विचार मंच के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार सिंह ने किया। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ करने में जो राजनीति की जा रही है यह बिहार की अगामी पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश है। शिक्षा में किसी प्रकार का जातीय बंधन नही होना चाहिए। यह भी हमारा मौलिक अधिकार है, उक्त बाते जनसुराज विचार मंच द्वारा आयोजित शिक्षा संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व प्राचार्य सह शिक्षाविद प्रो अशोक कुमार सिंह अमर ने कहा।
श्री अमर ने कहा कि बिहार शिक्षा की जन्मभूमि रही है।यहां शिक्षा की मांग करने वालों पर लाठी बरसाना हिटलर साही है। जिसके मुख्य अतिथि जिले के शिक्षाविद सह शिक्षक नेता सुधाकर राय, पूर्व प्राचार्य प्रो० अशोक कुमार सिंह अमर, अधिवक्ता यू.के शर्मा, अवकाश प्राप्त प्रो. डी पी चौधरी एवं शिक्षक प्रवीण सिंह थे। इस अवसर पर शिक्षक नेता सुधाकर राय ने कहा कि बिहार के शिक्षा तंत्र में जंग लगा हुआ है। सत्ता में बैठे लोग अज्ञानी एवं चापलुस को शिक्षा व्यवस्था का भार सौप दिया है। जी.डी कॉलेज से अवकाश प्राप्त प्रो. डी.पी चौधरी ने कहा कि इस तरह का आयोजन सभागार में नही खुला मंच से होना चाहिए। शिक्षा मांगने पर हमारे बच्चों को सरकार ने लाठी मारकर अपने भविष्य का कब्र खोदने का काम की है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शिक्षक प्रवीण सिंह ने कहा कि 25 वर्षों में बिहार पिछले पायदान पर आ गई है। बिहार में बदहाली शिक्षा व्यवस्था और रोजगार पर सरकार को घेरते हुए अगम कुमार , अमरीश जी एवं रंजीत सिंह जी ने कहा सरकार अपनी पीठ स्वयं थप थापा रही है,यह निकम्मी एवं बहरी सरकार है। वहीं बेगूसराय के लोकप्रिय चिकित्सक डॉ रंजन चौधरी ने अपने संबोधन में कहा किपू रे जिले से अनेक लोग सदस्य बनकर प्रशांत किशोर के हाथों को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं बल्कि देश में सिर्फ सत्ता परिवर्तन ही विकल्प नहीं है। इसके साथ सही व्यक्ति, सही सोच, सामूहिक सोच के साथ ही गांधी जी का ग्राम स्वराज का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं बल्की देश में सिर्फ सत्ता परिवर्तन ही विकल्प नहीं है। इसके साथ सही व्यक्ति, सही सोच, सामूहिक सोच के साथ ही गांधी जी का ग्राम स्वराज का सपना पूरा होगा। आगामी विधानसभा 2025 के चुनाव में जन सुराज पार्टी की मजबूत दावेदारी होगी। डॉ रंजन ने कहा कि बिहार के विकास के लिए और भ्रष्टाचार को रोक के लिए बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने जन सुराज के पांच मूल मंत्र की विस्तृत चर्चा की। बिहार बदलने की मुहिम की तेज हवा आंधी का रूप लेते हुए सबों को समेटते हुए अपने मुकाम पर पहुंच कर दम लेगी। श्री रंजन ने प्रशांत किशोर के पांच वादों को गिनाया, जिसमें पहला युवाओं का पलायन बंद होगा, दूसरा बुजुर्गों को 2000 रु. पेंशन, तीसरा महिलाओं को सस्ता ऋण, चौथा बच्चों के लिये विश्वस्तरीय शिक्षा एवं पांचवां किसानों को खेती से बेहतर कमाई मिल सकेगा। कौशी एक्सप्रेस के पत्रकार के सवाल पर डॉ रंजन ने जोरदार शब्दों में कहा अगर पार्टी उन्हें मौका देती है तो वे अपनी दावेदारी पेश करेंगे। उन्होंने जिले वासियों से अपील की है कि जन सुराज सदस्यता अभियान से जुड़ कर इस अभियान को सफल बनाएं। जन सुराज पार्टी की सरकार बनी तो बुजुर्गों के पेंशन राशि प्रतिमाह दो हजार किया जाएगा। युवाओं व मजदूरों का बिहार से पलायन रोकना पार्टी की प्राथमिकता होगी।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ रंजन चौधरी ने किया।
- नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress