खगड़िया: कोठिया-इस्लामपुर और रामचन्द्रा की सैकड़ों बाढ़ पीड़ित महिला-पुरुष की गुहार डीएम की चौखट तक पहुंची… सरकार के वायदे पर बाढ़ पीड़ितों को कौन धोखा दे रहा है ?

Slider ImageSlider ImageSlider Image

Slider ImageSlider ImageSlider Image

खगड़िया: कोठिया-इस्लामपुर और रामचन्द्रा की सैकड़ों बाढ़ पीड़ित महिला-पुरुष की गुहार डीएम की चौखट तक पहुंची… सरकार के वायदे पर बाढ़ पीड़ितों को कौन धोखा दे रहा है ?… खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ बिहार में बाढ़ की तबाही किसी से छुपी हुई नही है। प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार द्वारा अनेक लुभावने वायदे किये गये लेकिन दुःखी जनता अपनी फरियाद लेकर यहां वहां भटकती रही। इस विपदा में सरकार से ज्यादा जनप्रतिनिघियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने बढ़-चढ़ कर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामाग्रियों का वितरण किया।
मालूम हो कि आज दिनांक 22.10.2019 को सदर प्रखन्डन्तर्गत कोठिया इस्लामपरु और रामचन्द्रा गांव की बाढ़ पीड़ित लगभग एक हजार महिलाओं एवं पुरुषों ने डीएम खगड़िया के सामने शान्तिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए लिखित गुहार लगाई। महिलाओं ने कहा कि दिनभर की भागदौड़ का नतीजा कुछ नहीं निकला।
बताया गया है कि विगत सितम्बर माह में संबंधित वार्ड सदस्य द्वारा कोठिया-इस्लामपुर के सभी बाढ़ पीड़ित लोगों से आधार कार्ड और राशन कार्ड जमा कराकर बाढ़ राहत की धनराशि दिलाने के लिए सूची बनाई गई। लेकिन आजतक इन पीड़ित परिवारों के खाते में एक रुपया भी बतौर सहायता नहीं दी जा सकी है। जिले की जनता ने खुद जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने हेतु समाहरणालय की चौखट पर पहुंचकर फरियाद कर रही है।
पीड़ित लोगों का आरोप है कि हर साल प्रशासन द्वारा बारीश के पानी से बचने वास्ते स्थायी समाधान निकालने का वायदा किया जाता रहा है लेकिन कभी लोगों की पीड़ा और फरियाद समझी नहीं गई।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close