
खगड़िया: विधिज्ञ संघ गोगरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रियवर्त सिंह सहित पदाधिकारियों ने ली शपथ… सिविल कोर्ट की समस्याओं के समाधान का लिया संकल्प
खगड़िया: विधिज्ञ संघ गोगरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रियवर्त सिंह सहित पदाधिकारियों ने ली शपथ… सिविल कोर्ट की समस्याओं के समाधान का लिया संकल्प…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ बिहार बार काउंसिल, पटना के दिशा-निर्देश पर विधिज्ञ संघ गोगरी का चुनाव 12 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ. प्रियवर्त सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। इसी क्रम में 14 अक्टूबर को दोपहर 1:15 बजे विधिज्ञ संघ गोगरी के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सब-जज गौतम कुमार एवं मुंसिफ अमितेश रंजन उपस्थित रहे। वहीं, मुख्य निर्वाचनी पदाधिकारी विवेकानंद सिंह एवं मो. एम. हसनैन ने सभी विजयी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया तथा उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने नई कार्यकारिणी से विधिज्ञ संघ को मजबूत बनाने और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रियवर्त सिंह ने कहा कि उनका पूरा जीवन संघर्षों के बीच व्यतीत हुआ है और आगे भी संघर्ष का यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गोगरी अनुमंडल के विकास के लिए उनके शरीर का एक-एक कतरा विधिज्ञ संघ गोगरी के लिए समर्पित है। सिविल कोर्ट से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उनके इस संकल्प से उपस्थित अधिवक्ताओं में नई उम्मीद जगी।
ये पदाधिकारी हुए निर्वाचित
विधिज्ञ संघ गोगरी की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर डॉ. प्रियवर्त सिंह, उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार ठाकुर, विधानचंद्र पासवान एवं श्रीमती रीता कुमारी तथा महासचिव पद पर विजय कुमार सिंह निर्वाचित हुए। संयुक्त सचिव के पद पर सच्चिदानंद सिंह, सुनील कुमार एवं श्रीमती बबीता कुमारी ने जीत दर्ज की। सहायक सचिव के पद पर शिव शंकर ठाकुर एवं हरिश्चंद्र मंडल निर्वाचित हुए। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर विनय पासवान तथा अंकेक्षक के पद पर प्रेम शंकर मिश्रा एवं राजीव कुमार निर्वाचित घोषित किए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सीताराम शर्मा, सुबोध कुमार, सहेंद्र मंडल, रंजीत कुमार, संजीव कुमार निराला, श्रीमती कुमारी वंदना एवं श्रीमती मीनू कुमारी निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी गई बधाई
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविश अन्ना, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश प्रसाद यादव, विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी, पूर्व संयुक्त सचिव राजकिशोर सिंह, अधिवक्ता अरुण कुमार झा, अरुण कुमार शर्मा, कैलाश चंद्र शर्मा, नंदकिशोर मंडल, शिव शंकर मिश्र, कृपा शंकर मिश्र एवं नूनू बाबू सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और समाजसेवी शामिल रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विधिज्ञ संघ गोगरी अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





