राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर ने प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार के क्रिया कलापों का किया बखान…कहा “नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अद्भुत कार्य हुआ है”…
राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर ने प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार के क्रिया कलापों का किया बखान…कहा “नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अद्भुत कार्य हुआ है”… खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने के उपलक्ष में पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आज गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत खगड़िया पहुंचकर राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर ने प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार के आठ साल में देश में अद्भुत कार्य हुआ है। वहीं प्रेसवार्ता के पूर्व नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने नेतागण का जोरदार स्वागत किया।
प्रेसवार्ता में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता सह राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर सहित भाजपा प्रदेश मंत्री संजीव छत्रिय, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अफजल शम्सी एवं उपस्थित भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष रवीशचंद्र सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह, जिला महामंत्री जितेंद्र यादव , जिला महामंत्री रवि सिंह राजपूत ,जिला महामंत्री सुमिता देवी राय, ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया, जिला मंत्री मनेंद्र कुमार, जिला मंत्री संजीत कुमार साह, जिला मंत्री कुलदीप आनंद ,जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, नगर अध्यक्ष अश्वनी चौधरी पूर्व जिला महामंत्री शत्रुघ्न भगत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार साह, सन्हौली मंडल अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमाकांत रजक , लघु उद्योग जिला संयोजक नंदू कुमार, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रमोद साह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजन राज, पर्यावरण मंच जिला संयोजक कुंदन सिंह ,शिक्षा मंच जिला संयोजक प्रभाकर झा, जिला प्रवक्ता मनीष चौधरी, भाजपा नेता राजेश सिंह भाजपा नेत्री मधु देवी ,नीरा देवी , सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित होकर केंद्र सरकार की अनगिनत उपलब्धियां गिनाई।
अपने संबोधन में विवेक ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाईं, जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है। यह पहली सरकार है, जो हर साल अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखती है। पिछले आठ साल में केंद्र सरकार ने आतंकवाद मुक्त शासन देने, भ्रष्टाचार खत्म करने की दिशा में कार्य किया। समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया। देश-विदेश में कांग्रेस के नेता देश के प्रधानमंत्री का सम्मान गिराने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद तीन बड़े नेता पार्टी छोड़कर चले गए। कांग्रेस को इस पर भी चिंतन करना चाहिए। कहा कि मोदी के अंदर दैवीय शक्ति है। उनके प्रभाव के कारण दुनिया उनके सामने झुकती दिखाई दे रही है।
एक पत्रकार के सवाल पर ठाकुर ने कहा कि आज सिर्फ सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के सन्दर्भ में सवाल पूछें, जिससे की सरकार द्वारा की जा रही कार्यों के बारे में बताया जा सके।
नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक