
खगड़िया: बाढ़ नियंत्रण कक्ष का डीएम विक्रम विरकर ने किया निरीक्षण…गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर… खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/
खगड़िया: बाढ़ नियंत्रण कक्ष का डीएम विक्रम विरकर ने किया निरीक्षण…गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने सोमवार को जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ की वर्तमान स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाओं तथा राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं से नियमित संपर्क कर उनकी स्थिति एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली जाए। जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ-साथ आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने आमजनों के लिए निःशुल्क नाव परिचालन की सुविधा को प्रभावी बनाए रखने तथा उपलब्ध नावों के संबंध में लोगों को नियमित रूप से जानकारी देने का निर्देश दिया। साथ ही नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने और राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की सक्रियता बनी रहे और जरूरतमंद लोगों तक राहत एवं सहायता समय पर पहुंचाई जाए।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





