कोशी कॉलेज को मिली 10.53 लाख की सामुदायिक शौचालय की सौगात… नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन…छात्र-छात्राओं व आम लोगों को मिलेगी सुविधा

कोशी कॉलेज को मिली 10.53 लाख की सामुदायिक शौचालय की सौगात…
नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन…छात्र-छात्राओं व आम लोगों को मिलेगी सुविधा


खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ नगर परिषद खगड़िया के वार्ड संख्या-33 स्थित कोशी कॉलेज परिसर में करीब 10.53 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर किया। इसके शुरू होने से कॉलेज में आने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और आम लोगों को सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य सड़क और नाला निर्माण के साथ-साथ लोगों को बेहतर मूलभूत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है। सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं का विस्तार इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि कोशी कॉलेज में प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी और आम लोग आते हैं। ऐसे में इस सुविधा का विशेष लाभ छात्राओं और महिलाओं को मिलेगा।
उन्होंने लोगों से नवनिर्मित शौचालय को स्वच्छ रखने और इसके रखरखाव में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में आवश्यकता के अनुसार विकास एवं जनसुविधा से जुड़ी योजनाओं को लगातार धरातल पर उतारा जा रहा है।
कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ललितेश्वर कुमार सहित शिक्षकों और उपस्थित लोगों ने सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए नगर परिषद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में लंबे समय से इस सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
उद्घाटन कार्यक्रम में कुमार बलवंत, डॉ. आनंद कुमार मिश्रा, डॉ. लक्ष्मी कुमार, डॉ. हुमायूं अख्तर, सशक्त स्थायी समिति सदस्य बबलू कुमार, वार्ड पार्षद पप्पू यादव, वार्ड पार्षद रंजीत कुमार सहित विभिन्न वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, छात्र नेता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close