खगड़िया: संगीताचार्य पं. नागेश्वर ठाकुर की पुण्यतिथि पर 9 सितंबर को श्रद्धांजलि समारोह… शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को किया जाएगा याद…देश के विभिन्न राज्यों से कलाकार होंगे शामिल

खगड़िया: संगीताचार्य पं. नागेश्वर ठाकुर की पुण्यतिथि पर 9 सितंबर को श्रद्धांजलि समारोह…
शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को किया जाएगा याद…देश के विभिन्न राज्यों से कलाकार होंगे शामिल
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात साधक एवं संगीताचार्य स्वर्गीय पंडित नागेश्वर ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर 9 सितंबर 2026 को खगड़िया में भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा। मालूम हो कि समारोह सरस्वती विद्या मंदिर, मुर्गिया चक, कृष्णा टॉकीज के पीछे स्थित परिसर में अपराह्न 4 बजे से शुरू होगा।
समारोह को लेकर संगीत प्रेमियों और पंडित नागेश्वर ठाकुर के शिष्यों में खासा उत्साह है। आयोजकों के अनुसार, इस अवसर पर शास्त्रीय संगीत की विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकार देश के अलग-अलग राज्यों से खगड़िया पहुंचेंगे और अपनी कला की प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय पंडित नागेश्वर ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ ही संगीत प्रस्तुति, गुरु वंदना, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उनके जीवन और संगीत साधना पर विशेष वक्तव्य आयोजित किए जाएंगे।
पंडित नागेश्वर ठाकुर ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में अपनी साधना, समर्पण और गुरु-परंपरा के प्रति निष्ठा से विशिष्ट पहचान बनाई। उनके संगीत योगदान और उनके द्वारा तैयार किए गए शिष्यों की उपलब्धियों को भी समारोह में स्मरण किया जाएगा।
संगीत प्रेमियों से पहुंचने की अपील
कार्यक्रम के आयोजक प्रोफेसर हरिहर ठाकुर (तबला वादक) एवं संजय ठाकुर (शिक्षक), संगीत एवं कथक नृत्य ने जिले के सभी संगीत प्रेमियों, कलाकारों, शिष्यों एवं शुभचिंतकों से समारोह में उपस्थित होकर स्वर्गीय पंडित नागेश्वर ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close