खगड़िया: फरक्का जल संधि बिहार के लिए अभिशाप, इसके नवीकरण का समर्थन नहीं कर सकती पार्टी : अनुराधा, जिलाध्यक्ष … संवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

खगड़िया: फरक्का जल संधि बिहार के लिए अभिशाप, इसके नवीकरण का समर्थन नहीं कर सकती पार्टी : अनुराधा, जिलाध्यक्ष … संवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
गोगरी/खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज शुक्रवार 04 सितम्बर को आगामी 09 सितम्बर को बछौता स्थित शारदा फार्म हाउस में आयोजित होने वाले जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा की गत दिनों से चल रही आमंत्रण यात्रा शुक्रवार को गोगरी एवं परवत्ता प्रखंड स्तरीय बैठक के साथ सम्पन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सहित साथ चल रहे पदाधिकारियों का अंगवस्त्र, माला एवं बुके से भव्य स्वागत किया।
जमालपुर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में गोगरी प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल की अध्यक्षता एवं अनिल कुमार पोद्दार के संचालन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 1996 से फरक्का जल संधि को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जो स्पष्ट स्टैंड रहा है, वह आज भी बिहार के हित में है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती लालू प्रसाद यादव की सरकार तथा केंद्र की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ यह करार बिहार के लिए अभिशाप साबित हुआ है। पार्टी इस संधि के नवीकरण का कतई समर्थन नहीं कर सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में संवाद कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। अंत में जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
मौके पर चन्दन कश्यप, पंकज कुमार पटेल, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, प्रभाकर चौधरी मन्टून, राजीव रंजन, धर्मेंद्र महतो, सावन कुमार बंटी, राका सहाय, निर्मला कुमारी, मो. नासिर इकबाल, धनिक लाल दास, विनय सिंह रोशन, डॉ. राकेश कुमार चौधरी, डॉ. रवि कुमार, धर्मदेव पटेल, सुनील चौरसिया, डॉ. मनोज कुमार पासवान, इम्तियाज अली, शेखावत खां, मो. जहीर, दीपक यादव, रूपम कुमारी, मीना देवी, राजीव भाई पटेल, प्रह्लाद पटेल, रीतेश कुमार, शिवनारायण पंडित, सिकेन्द्र कुमार सिंह, आशिष यादव, ऋषि पटेल, आयुष पटेल, मुकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

*परवत्ता प्रखंड जदयू की बैठक संपन्न*

वहीं परवत्ता प्रखंड की बैठक नगर पंचायत अंतर्गत मोजाहिदपुर में प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपर्युक्त जिला स्तरीय नेताओं के अलावा श्रीकांत सिंह कुशवाहा, नन्दलाल मंडल, अनिल साह एवं पिंटू कुमार सहित दर्जनों प्रखंड पदाधिकारी एवं पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close