जदयू कार्यकर्ताओं के जोश-उत्साह से गूंजेगा खगड़िया… ऐतिहासिक होगा फरक्का जल संधि संवाद : अनुराधा कुमारी कुशवाहा 

जदयू कार्यकर्ताओं के जोश-उत्साह से गूंजेगा खगड़िया… ऐतिहासिक होगा फरक्का जल संधि संवाद : अनुराधा कुमारी कुशवाहा

खगड़िया) कौशी एक्सप्रेस/ आगामी 9 सितंबर को आयोजित होने वाले जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के फरक्का जल संधि संवाद सह नीतीश कार्य संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बुधवार को अलौली एवं सदर प्रखंड में जदयू की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्यों एवं पंचायत अध्यक्षों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया।
अलौली प्रखंड की बैठक सुम्भा गाजीघाट स्थित मेंही गुरुकुलम परिसर में प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार की अध्यक्षता एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह के संचालन में हुई। वहीं सदर प्रखंड की बैठक भदास उत्तरी स्थित नीमतर हनुमान मंदिर परिसर में प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों और महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं में जिस तरह का जोश, उत्साह और उमंग दिखाई दे रहा है, वह कार्यक्रम की सफलता का स्पष्ट संकेत है। पार्टी के विधायकगण का मिल रहा भरपूर सहयोग भी उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से यह संवाद कार्यक्रम निश्चित रूप से ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।
जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से 9 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से कार्यक्रम को यादगार बनाया जाएगा।
अलौली की बैठक में जदयू जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, निर्मला कुमारी, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मंटून, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र महतो, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव नीतीश सिंह पटेल, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राका सहाय, जिला महासचिव राजीव रंजन, संजय जायसवाल, ललन कुमार मुखिया, फूल सिंह पटेल, मोहन सिंह, जयजयराम कुमार, नवनीत कुमार सिंह, गुड्डू यादव, प्रमोद साह, जवाहर सिंह, मुन्ना कुमार एवं सचिन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं सदर प्रखंड की बैठक में नीलकमल पटेल, कमल कुमार पटेल, जयप्रकाश मौर्य, कमल किशोर पटेल, संजय कुमार, रणधीर कुमार सिंह, रामाशिष महतो, आम्रपाली देवी, रमिया देवी, हीरामणि देवी, सावित्री देवी, अंजू देवी सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और 9 सितंबर के कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता के लिए अपना संकल्प दोहराया।

 

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close