टीबी मुक्त भारत अभियान को खगड़िया में मिली नई रफ्तार… डीएम विक्रम विरकर ने मोबाइल एक्स-रे वाहनों को दिखाई हरी झंडी… स्वयं एक्स-रे कराकर दिया जागरूकता का संदेश…75 हाई रिस्क गांवों में घर-घर पहुंचेगी स्क्रीनिंग सुविधा…

टीबी मुक्त भारत अभियान को खगड़िया में मिली नई रफ्तार… डीएम विक्रम विरकर ने मोबाइल एक्स-रे वाहनों को दिखाई हरी झंडी… स्वयं एक्स-रे कराकर दिया जागरूकता का संदेश…75 हाई रिस्क गांवों में घर-घर पहुंचेगी स्क्रीनिंग सुविधा…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/  टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने समाहरणालय परिसर से दो मोबाइल हैंडहेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं अपना एक्स-रे कराकर लोगों को समय पर जांच कराने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि टीबी की शीघ्र पहचान और नियमित उपचार से इस बीमारी को पूरी तरह हराया जा सकता है।
डीएम ने बताया कि राज्य स्तर पर खगड़िया जिले के 75 गांवों को हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इन गांवों में मोबाइल एक्स-रे वाहनों के माध्यम से घर के निकट ही जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे संभावित मरीजों की समय रहते पहचान कर इलाज शुरू किया जा सके।
उन्होंने बताया कि 4 से 16 जुलाई तक जिले के सातों प्रखंडों के 2,333 गांवों एवं अन्य स्थलों पर विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 3,08,228 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई, जिनमें 3,03,101 लोगों का निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण किया गया। अभियान में 3,437 संदिग्ध मरीजों की पहचान हुई, जबकि 1,398 बलगम के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। अब तक 12,496 एक्स-रे किए जा चुके हैं तथा निक्षय मित्रों के सहयोग से 220 टीबी मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराए गए हैं।
अगले सात दिनों में अलौली प्रखंड के मेघौना, छिलकौड़ी, हथवन, रामपुर, हरिपुर, अम्बा इचरूआ तथा सदर प्रखंड के भदास, बेला सिमरी, गौड़ाशक्ति, लाभगांव, कोठिया, ओलापुर गंगौर एवं रानीसकरपुरा गांवों में मोबाइल एक्स-रे वाहन पहुंचकर नि:शुल्क स्क्रीनिंग करेंगे। इसकी जानकारी आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीणों को दी जाएगी।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. रामेन्द्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सदर एसडीओ, जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मी मौजूद रहे।
अंत में जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से विशेष स्क्रीनिंग शिविरों में पहुंचकर नि:शुल्क जांच कराने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही “टीबी मुक्त खगड़िया” और “टीबी मुक्त भारत” का लक्ष्य साकार होगा।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close