बिहार की बौद्धिक विरासत का हुआ सम्मान… प्रख्यात दार्शनिक प्रो. डॉ. रिपुसूदन श्रीवास्तव को प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार ने किया सम्मानित…

बिहार की बौद्धिक विरासत का हुआ सम्मान… प्रख्यात दार्शनिक प्रो. डॉ. रिपुसूदन श्रीवास्तव को प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार ने किया सम्मानित…

मुजफ्फरपुर/ कौशी एक्सप्रेस/ आज 16 जुलाई 2026 को बिहार के प्रख्यात दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. रिपुसूदन श्रीवास्तव को मुजफ्फरपुर आवास पर प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से सम्मानित किया गया। प्रेस एसोसिएशन बिहार के अध्यक्ष, कौशी एक्सप्रेस समाचारपत्र के संरक्षक सह वरिष्ठ संपादक रवीन्द्र मोहन प्रसाद ‘मधुर’ ने उनके आवास पर पहुंचकर सम्मान-पत्र समर्पित किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर रवीन्द्र मोहन प्रसाद ‘मधुर’ ने प्रेस की गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रो. डॉ. रिपुसूदन श्रीवास्तव बिहार की माटी की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सादगीपूर्ण जीवन, उच्च विचार, ज्ञान और समाज के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने लगभग पचास वर्ष पूर्व के संस्मरणों को साझा करते हुए गुरुवर से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार वर्ष 1978 से देश की महान विभूतियों को सम्मान-पत्र प्रदान करने की परंपरा का निर्वहन करता आ रहा है। इसी क्रम में शिक्षा, दर्शन और समाज के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्रो. डॉ. रिपुसूदन श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रो. डॉ. रिपुसूदन श्रीवास्तव ने रवीन्द्र मोहन प्रसाद ‘मधुर’ को आशीर्वाद देते हुए कहा, “आपकी पत्रकारिता सफल हो तथा निरंतर राष्ट्र-सेवा के लिए समर्पित रहे, यही हमारी कामना है।” उन्होंने पत्रकारिता को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए निष्पक्ष एवं मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया।
मालूम हो कि प्रो. डॉ. रिपुसूदन श्रीवास्तव के सुपुत्र श्री प्रत्यय अमृत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी हैं और वर्तमान में बिहार के मुख्य सचिव के पद पर आसीन हैं। वे अपनी ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासनप्रिय एवं दूरदर्शी प्रशासनिक कार्यशैली के लिए व्यापक रूप से जाने जाते हैं। बिहार के विकास एवं सुशासन में उनके योगदान की देशभर में सराहना की जाती है

प्रो. डॉ. रिपुसूदन श्रीवास्तव का शैक्षणिक एवं सामाजिक परिचय :
प्रो. (डॉ.) आर. पी. श्रीवास्तव दर्शनशास्त्र के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान हैं। वे बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के पूर्व कुलपति रह चुके हैं। इसके अलावा वे इंडियन फिलॉसफी कांग्रेस के अध्यक्ष, भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन), मुजफ्फरपुर शाखा के अध्यक्ष तथा रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। दर्शन, शिक्षा, प्रशासन और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें देशभर में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close