खगड़िया: अम्बेडकर चौक पर धूमधाम से मनी बाबा साहेब की 135वीं जयंती…नगर सभापति ने किया अम्बेडकर भवन निर्माण का ऐलान…

खगड़िया: अम्बेडकर चौक पर धूमधाम से मनी बाबा साहेब की 135वीं जयंती…नगर सभापति ने किया अम्बेडकर भवन निर्माण का ऐलान…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ नगर परिषद क्षेत्र के पूर्वी हरदासचक-संसारपुर स्थित अम्बेडकर चौक पर 14 अप्रैल मंगलवार को रात्रि में भारत रत्न, संविधान शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती अपार जनउत्साह के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम आगत अतिथियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और नमन किया गया। मुख्य अतिथि नगर सभापति अर्चना कुमारी तथा दलित युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री आदि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया गया। वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष व अन्य सदस्यों द्वारा आगत अतिथियों का अंग वस्त्र माला एवं बुके से भव्य स्वागत सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत प्रधानाध्यापक बालकिशोर पासवान ने की। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह समारोह केवल एक तिथि का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समता और मानवीय गरिमा के अमर आदर्शों का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने ग्रामीणों को बेटा-बेटी को समान रूप से शिक्षा दिलाने, संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने,समाज में जाति मजहब से उपर उठकर एकता अखंडता और भाईचारे बनाकर समाजिक बुराईयों का प्रतिकार करने, छोटी-छोटी बातों पर झगरा न करने, विकास कार्यों में हाथ बंटाने,एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहने, बच्चों को नशाव मोबाइल से दूर रखने तथा समाज को गलत दिशा से बचाने की अपील किया। कहा बाबा साहेब ने संविधान में सबको समान अधिकार दिए हैं। उन्हीं के दिए अधिकार पर हम महादलित की बेटी नगर सभापति हैं।बाबा साहेब हमारे लिए भगवान थे।हम सब उनके पदचिन्हों पर चलकर ही विकसित भारत के निर्माण का सपना साकार कर सकते हैं। अर्चना कुमारी ने जयंती समारोह स्थल संसारपुर में सरकारी खाली जमीन पर भव्य अम्बेडकर भवन निर्माण कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। विशिष्ट अतिथि दलित युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन, अद्वितीय उपलब्धियों तथा मानवता के कल्याण हेतु उनके दिव्य विचारों को प्रभावपूर्ण वक्तव्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के जीवन का प्रत्येक अध्याय हमें अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने और सत्य के मार्ग पर निरंतर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वंचित उपेक्षित वर्गों को सामाजिक मुख्यधारा में लाने के साथ संविधान में सभी जातियों और वर्गों के कल्याण के लिए व्यवस्था दिए हैं। समता समानता स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय का अधिकार दिए हैं।जिस अधिकार के बल पर शैक्षणिक स्तर हो या सिविल सर्विस उसमें अधिकार संघर्ष कर प्राप्त कर सकते हैं।बाबा साहेब सबके थे और उनका विचार व उनके द्वारा रचित संविधान सबके लिए है।एक नूतन समाज के निर्माण के बाबा साहेब के बताए रास्ते का अनुसरण करना ही पड़ेगा। लोजपा नेता रतन पासवान तथा शीलकमल पासवान ने उनके संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात कर समतामूलक समाज निर्माण का संकल्प दोहराया। बालकिशोर पासवान ने कहा कि बाबा साहेब का दर्शन आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करता है। पूर्व सीओ सत्यनारायण पासवान तथा डॉ पुरातन गांधी ने कहा कि यह आयोजन न केवल स्मरण, बल्कि एक संकल्प है।बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाकर एक सशक्त, समतामूलक और जागरूक समाज का निर्माण करना है। अंत में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाले छात्र -छात्राएं को मुख्य अतिथियों के द्वारा कांपी कलम मेडल एवं माला से सम्मानित किया गया।सीमौके पर हीरालाल पासवान, अरूण पासवान, जयसूर्या कुमार, भाजपा नेता सुनील साह,राकेश कुमार,श्याम कुमार पासवान,रतन कुमार, सुरेन्द्र पासवान, मुरारी पासवान,राजन कुमार राज,अमरिश,पिंटू कुमार, मुरारी सिंह, जितेंद्र एवं उपेन्द्र पासवान आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close