मिशन 2025 : विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने को लेकर एनडीए एकजुटता के साथ तैयार हैं : अरविंद निषाद

मिशन 2025 : विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने को लेकर एनडीए एकजुटता के साथ तैयार हैं : अरविंद निषाद

खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस/ एनडीए के कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत है। एनडीए के कार्यकर्ता पूरी ताकत और चट्टानी एकता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने को लेकर पूरी मुस्तैदी के साथ तैयार हैं। चुकि विपक्षी द्वारा यह भ्रम फैलाया जा रहा था कि एनडीए में आपसी फूट है। लेकिन हर जिले में आयोजित हो रहे एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन हमारी एकजूटता का जीवंत उदाहरण है। उक्त बातें बीते मंगलवार को जिला अतिथि गृह के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कही।
उन्होंने कहा कि एनडीए सिर्फ नीतियों और विचारधाराओं पर आधारित गठबंधन नहीं है, बल्कि जनता की सेवा के प्रति समर्पित एक मजबूत परिवार है। उन्होंने बिहार वासियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि एनडीए का लक्ष्य हर जिले और हर गांव को विकास की मुख्य धारा से जोड़कर बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का है।
उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियां को भी बेखूबी गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सब का साथ सबका विकास सबका विश्वास और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के सात निश्चय के विजन और न्याय के साथ विकास ने बिहार को एक नई दिशा प्रदान की है। नीतीश कुमार का निश्चय और मोदी है तो मुमकिन है के साथ बिहार आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है और पूरे देश में एक आदर्श राज्य के रूप में बिहार काफी तेजी से उभर रहा है।
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि पद्मभूषण श्रद्धैय रामविलास पासवान जी के गृह जिला में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके सपनेका खगड़िया बनाने के लिए विकासात्मक कार्यों को सरजमीं पर अमली जामा पहनाया।आज यही कारण है खगड़िया प्रगति की ओर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। कोसी मिचेलिन जो पूरे उत्तर बिहार बाढ़ से प्रभावित होते रहा है, इसे बाढ़ से निजात के लिए टेक्निकल सेल का भी गठन किया जा चुका है। पूरे बिहार में सुशासन दिया और अपराध पर काफी नियंत्रण हुआ है। कोई अपराध करता है तो उसपर त्वरित कार्रवाई होती है। सरकार न किसी को फंसाती है और ना ही किसी को बचाती है।
उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी बिहार में महिलाओं को आत्मनिर्भरता के लिए जीविका कार्यक्रम चलाएं तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आजीविका चलाएं। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीविका दीदियों से फीडबैक लेकर महिलाओं की तरक्की के बारे में भी जानकारी लिए। आज महिला काफी आगे बढ़ चुकी है। श्री निषाद ने एनडीए के तमाम कार्यकर्ताओं को आपसी सामंजस्यता कायम रखते हुए 15 फरवरी को आयोजित होने वाले एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में जूट जाने का आह्वान किया।
भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ सुहेली मेहता ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास का विजन से बिहार को विकासात्मक ऊर्जा मिला है। बिहार को दुनिया प्रतिष्ठा की दृष्टि से देख रहा है।
उन्होंने कहा कि एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन एनडीए की शक्ति और संगठित प्रयासों का प्रतीक है। उन्होंने 2005 की पूर्व की लालू राबड़ी सरकार की जमकर बखिया उधेड़ी। सुहेली ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां को भी जमकर चर्चा की।
लोजपा रामविलास पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में बढ़ते बिहार और दिल्ली के चुनाव में एनडीए को मिली विजय उपहार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए के साथी एकजुट हैं,जो एनडीए के कार्यकर्ता समीक्षा सम्मेलन में देखने को मिल रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में हम 225 ही नहीं बल्कि बिहार में शत-प्रतिशत सीट पर जीत हासिल कर एकबार फिर से बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनायेगी।
उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान के विभिन्न मंत्रालयों की उपलब्धियां को भी गिनाए।
हम पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मो0 फैज सिद्धकी ने राजद सुप्रीमो पर तिखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें जेताराम और कहा कि राजद और उनके नेता झूठ की खेती करना बंद किजिए। हमारे अल्पसंख्यक और बिहार की भोली-भाली जनता को झांसे देना बंद किजिए।अब बिहार की जनता तुम्हारी गलत नीतियों को भलीभांति जान चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में राजद शून्य पर सिमट कर रह जाएगी।
रालोमो के प्रदेश प्रवक्ता नीतिन भारती ने भी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए पांच पाण्डव के तरह हैं, जो बिहार के पास एक मात्र स्पष्ट आप्शन है। उन्होंने कहा कि बिहार में एक तरफ भ्रष्टाचार और अपराध है तो दूसरी तरफ न्याय के साथ विकास है।
उन्होंने राजद सुप्रीमो पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि वे पहले राघोपुर और हसनपुर की चिंता करें,बांकि बिहार की चिंता छोड़ दें। बिहार की शासन चलाना उनके बस की बात नहीं है।
प्रेस वार्ता के दौरान जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष शिवराज यादव, रालोमों के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, हम के जिला अध्यक्ष सरोज सदा और कार्यकारी जिला अध्यक्ष रामबली सदा, लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव रतन पासवान, जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मोहम्मद रुस्तम अली, भाजपा मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, लोजपा रामविलास के प्रवक्ता मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह, जदयू नेता हर्षवर्धन कुशवाहा, जदयू जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, जदयू जिला महासचिव राजीव रंजन, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहबुद्दीन, जदयू मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राम शुभग सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष अक्षय सुरी, लोजपा नेता रतन रंजन, भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर इंदु भूषण कुशवाहा एवं जदयू बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा आदि एनडीए के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close