सम्मान समारोह: जदयू के नवनियुक्त जिला प्रवक्ता व अन्य पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत… जदयू पार्टी के सिद्धांत पर चलने वालों को दिया जा रहा है सम्मान : बबलू मंडल
सम्मान समारोह: जदयू के नवनियुक्त जिला प्रवक्ता व अन्य पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत… जदयू पार्टी के सिद्धांत पर चलने वालों को दिया जा रहा है सम्मान : बबलू मंडल
खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज 07 अगस्त 2022 को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार पार्टी के जिलाध्यक्ष बब्लू कुमार मंडल के ने जिला प्रवक्ता पद पर पूर्व से बने अरविंद मोहन के आलावे आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, निर्मला कुमारी कुशवाहा तथा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मनीष कुमार सिंह को मनोनीत किया है। साथ हीं जिलाध्यक्ष के अनुशंसा के आलोक में प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अजय मंडल को जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव व कमल पटेल को श्रम एवं तकनीकि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। इन सभी पदाधिकारियों के मनोनयन पर रविवार को कचहरी रोड स्थित जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला कार्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष बब्लू कुमार मंडल की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया और उन्हें वधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
जिला अध्यक्ष बब्लू कुमार मंडल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में नव मनोनीत पार्टी के प्रवक्ताओं तथा दोनों प्रकोष्ठों के प्रदेश सचिव को वधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि इन सभी साथियों के द्वारा पार्टी सिद्धांत और लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में किये गये विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम में बेखूबी बेहतर भूमिका निभायेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों पर निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक संगठन के काम करने वालों को बढ़चढ़ कर सम्मान दिया जा रहा है।फलस्वरूप कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हो रहा है और पार्टी संगठन काफी मजबूत हो रही है।आने वाले समय में अर्थात् 2024-25 खगड़िया लोक सभा सीट व चारों विधान सभा सीट पूर्व की भांति हमारी पार्टी की झोली में जाएगी।
सम्मान समारोह में जदयू के प्रदेश महासचिव साधना देवी, प्रदेश सचिव नीलम वर्मा,जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह,जिला महासचिव उमेश सिंह पटेल, रामाशंकर सिंह कुशवाहा,मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीतिक प्रसाद सिंह, सदर प्रखण्ड के अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह,जदयू कला,संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सतीश आनंद, युवा जदयू के निर्वर्तमान जिला अध्यक्ष नीतीश सिंह पटेल,जिला सचिव अनुज शर्मा, सेवा दल के पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज चौधरी,किरणदेव कुमार करण,रामविलाश सिंह ,ममता जयसवाल, मुन्नी जयसवाल,कार्यालय सचिव राजीव ठाकुर एवं पूर्णिमा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के साथी उपस्थित थे।
नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक