खगड़िया: रालोसपा युवा प्रदेश महासचिव परमानंद सिंह सहित दर्जनों कार्यकत्ताओं ने दिया इस्तीफा … त्यागपत्र देनेवाले नेताओं ने अपनी पीड़ा का इजहार करते हुए कहा कि अब इस पार्टी में समर्पित लोगों की जरुरत नहीं है…!

खगड़िया: रालोसपा युवा प्रदेश महासचिव परमानंद सिंह सहित दर्जनों कार्यकत्ताओं ने दिया इस्तीफा …
त्यागपत्र देनेवाले नेताओं ने अपनी पीड़ा का इजहार करते हुए कहा कि अब इस पार्टी में समर्पित लोगों की जरुरत नहीं है…!

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ रालोसपा को अलविदा करते हुए परमानंद सिंह ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि रालोसपा की बुनियाद रखने में उनका योगदान रहा है।, लेकिन पार्टी टिकट पर चुनाव मैदान में आनेवाले लोगों की समर्पित भावनाओं और संघर्षों पर आलाकमान द्वारा विचार तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल का समर्पित कार्यकर्ता या नेता अपनी पार्टी की बुनियाद गढ़ने में जीवन समर्पित कर देता है और जब चुनाव का वक्त आता है, तब  पार्टी के आलाकमान द्वारा तुगलकी फरमान जारी दिया जाता है। बिहार विधान सभा चुानव 2020 में रालेासपा उम्मीदवार के रुप में परमांनद सिंह की आंकाक्षा को गहरा आघात पहुंचा है, क्योंकि उनकी सेवाओं को नजरअंजाद कर दिया गया। आश्वासन के बावजूद पार्टी टिकट नहीं दी गई जिससे समाज में जन जागरण अभियान को गहरा झटका लगा है।
मालूम हो कि पार्टी के इस अपमानजनक निर्णय से इुःखी होकर परमांनंद सिंह ने युवा प्रदेश महासचिव (खगड़िया) पद से त्यागपत्र देकर स्वयं को पार्टी मोह से अलग कर लिया और कहा कि यदि रालोसपा के नीति निर्धारकों का यही सिद्धान्त रहा, तो इस पार्टी में अच्छे और सम्मानित लोग कभी नहीं अपना जीवन बर्वाद कर पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्होंने अफसोसा जाहिर करते हुए कहा कि आखिर ऐसी राजनीतिक पार्टी किस आधार पर जनता जर्नादन को न्याय प्रदान करा पायेगी और पीड़ित जनता अपनी आस्था किसी राजनीतिक दल पर कैसे कायम रख पाएंगी।
विदित हो कि पार्टी से इस्तीफा देने वाले लोगों में कुन्दन कुमार ( जिला महासचिव, पसराहा), रजनीश कुमार रिक्की, प्रेम कुमार, रणवीर सिंह, मंटू कुमार, अंजनी सिंह, संजय सिंह, सिंटू कुमार, अमित कुमार, अशोक सिंह, रतन कुमार सिंह व अन्य कार्यकत्ताओं के नाम शामिल हैं।

 

नोटं- प्रसारित समाचार से सहमत होना या ना होना हमारी जिम्मेवारी नहीं है- संपादक

खगड़िया जिला प्रशासन द्वारा जारी संदेश –
‘‘चारो विधानसभा में है सुरक्षा का पूरा इंतजाम, शत-प्रतिशत होगा मतदान’’

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close