खगडि़या: आज केंद्र और राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान बदहाल: प्रसेनजीत/ जिलाध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के आह्वान परं कांग्रेसी नेताओं ने एक दिवसीय उपवास रखकर केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार के प्रति विरोध जताया – कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान

खगडि़या: आज केंद्र और राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान बदहाल: प्रसेनजीत/ जिलाध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ

बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के आह्वान परं कांग्रेसी नेताओं ने एक दिवसीय उपवास रखकर केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार के प्रति विरोध जताया – कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान…खगडि़या/कोशी एक्सप्रेस/ आज 17 मई 2020 को बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के आह्वान पर पूरे प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी एवं किसानों पर हो रहे अत्याचार,सौतेला व्यवहार एवं किसानों के दुख दर्द की आवाज को सरकार के समक्ष उठाने एवं किसानों की समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट करने हेतु खगडि़या जिला किसान कांग्रेस की ओर से जिला कांग्रेस कार्यालय खगडि़या में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रसेनजीत के अध्यक्षता में एक दिवसीय उपवास रखकर केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार के प्रति विरोध जताया।
मालूम हो कि मुख्य अतिथि के रूप में खगडि़या जिला कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान उपवास कार्यक्रम में भागीदारी देते हुए कहा कि आज देश में किसानों की हालत बहुत खराब है। किसान हमारे अन्नदाता है,लेकिन आज अधिकतर किसान कर्ज में डूबे रहने के कारण भुखमरी के कगार पर हैं और आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। किसानों के अनाज का उत्पादन का सही दाम नहीं मिल रहा है, सरकार द्वारा किसानों से निर्धारित अनाज खरीदने में आनाकानी कर रहे हैं, उन्होंने कहा की किसानों की समस्याओं पर यदि केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार ध्यान नहीं देती है तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में आंदोलन करेगी । उन्होंने कहा बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अविलंब किसानों के हित का ध्यान में रखते हुए कर्ज माफी का ऐलान करें एवं उनके अनाज का सही मूल्य सरकार दे। किसानों के खेत में लगी फसल में ओलावृष्टि में हुए नुकसान की भरपाई करे। किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रसेनजीत ने कहा कि आज केंद्र सरकार और बिहार सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसान बदहाल है, सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की यदि किसानो का शोषण बंद नहीं हुआ तो किसान कांग्रेस, सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। जब देश के भगोड़े, पूंजीपतियों का कर्ज माफ हो सकता है तो हमारे गरीब किसानों का संपूर्ण कर्ज क्यों नहीं माफ हो सकता है। किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करें केंद्र सरकार नहीं तो किसान रूबरू हुआ तो किसान उग्रवाद तो सत्ता से बेदखल कर देगी। उक्त मौके पर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम में, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बुद्धदेव प्रसाद यादब, जिला प्रवक्ता अरुण कुमारअधिबक्ता,एनएसयूआई प्रदेश सचिव नवीन यादव, नगर अध्यक्ष रोशन चंद्रवंशी, कांग्रेस नेता विरेंद्र मोहन झा,कैलाश शर्मा ,प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद आलम,एनएसयूआई नेता अजय लहरी, नगर उपाध्यक्ष मनोज चैधरी,फूलचंद यादव, कार्यालय मंत्री अवनि कुमार, कारे लाल यादव,नागेश्वर पौदार आदि नेता उपस्थित थे।

:

 

नोट- प्रसारित समाचार से सहमत होना या ना होना हमारी जिम्मेवारी नहीं है- संपादक

 

नोट- किसी भी प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं होगी-संपादक

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close