
गोगरी : जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा व नगर सभापति रंजीता कुमारी ने किया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का उद्घाटन
गोगरी : जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा व नगर सभापति रंजीता कुमारी ने किया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का उद्घाटन…
गोगरी /कौशी एक्सप्रेस/गोगरी बाजार में जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष डॉ. कौशल रवि के संयोजन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। महोत्सव का उद्घाटन शुक्रवार देर संध्या जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा एवं गोगरी नगर सभापति रंजीता कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार पोद्दार ने किया।
इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने जिलेवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण से सभी के सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्दपूर्ण जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों और उनके कर्मयोग के संदेश को आत्मसात कर ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन तथा उन्नत एवं विकसित राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है।
असत्य और अधर्म के नाश के लिए हुआ श्री कृष्ण का अवतरण : शास्त्री
जदयू जिला प्रवक्ता सह जिला नागरिक परिषद, खगड़िया के सदस्य आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री कृष्ण के जन्म एवं उनके अवतरण की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण का अवतरण असत्य एवं अधर्म के नाश तथा जगत के कल्याण के लिए हुआ। भगवान श्री कृष्ण ने कंस और कौरवों सहित विभिन्न आततायी एवं असुरी शक्तियों के अत्याचार से समाज को मुक्ति दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। श्री शास्त्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण संपूर्ण मानव समाज के लिए आदर्श हैं। उन्होंने मानव समाज को एकता, समता, समानता, धैर्य, साहस, संयम, धर्म, नीति और प्रेम का मार्ग दिखाया। साथ ही असत्य, अधर्म और अहंकार का दृढ़ता से मुकाबला करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि अच्छे कर्म करने वाले को अच्छे फल की प्राप्ति अवश्य होती है। इसलिए मनुष्य को सद्कर्म करते रहना चाहिए और कर्म के फल की चिंता भगवान श्री कृष्ण पर छोड़ देनी चाहिए। श्री कृष्ण के कर्मयोग के संदेश को जीवन में अपनाकर ही नूतन एवं समतामूलक समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।
भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
महोत्सव के दौरान रात्रि में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना एवं भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर बधाई गीतों का दौर चलता रहा। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। वहीं शनिवार को माखन भरा मटका फोड़ कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जदयू नेता पंकज कुमार पटेल, प्रभाकर चौधरी मन्टून, धर्मेंद्र महतो, सावन कुमार बंटी, निर्मला कुमारी, राका सहाय, राजीव रंजन, डॉ. कौशल रवि, विनय कुमार रोशन, डॉ. मनोज कुमार पासवान, मायाराम मंडल, रीतेश कुमार, उप सभापति राजेश कुमार पंडित एवं सुबोध कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





