
नीलम वर्मा के प्रदेश सचिव बनने पर खगड़िया जदयू में जश्न…भव्य स्वागत के बीच जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा बोलीं— महिला कार्यकर्ताओं का बढ़ा
नीलम वर्मा के प्रदेश सचिव बनने पर खगड़िया जदयू में जश्न…भव्य स्वागत के बीच जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा बोलीं— महिला कार्यकर्ताओं का बढ़ा सम्मान...
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ शहर के कचहरी रोड स्थित जनता दल (यूनाइटेड) जिला कार्यालय में मंगलवार को नव मनोनीत जदयू प्रदेश सचिव नीलम वर्मा के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया।
समारोह के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नीलम वर्मा को अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर विशेष रूप से महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि नीलम वर्मा लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय, समर्पित और अनुभवी कार्यकर्ता रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा उन्हें प्रदेश सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना महिला कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनके मनोबल को बढ़ाने वाला निर्णय है। उन्होंने विश्वास जताया कि नीलम वर्मा के नेतृत्व, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से जदयू को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी का जनाधार और अधिक विस्तृत होगा।
वहीं, नव मनोनीत प्रदेश सचिव नीलम वर्मा ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगी। उन्होंने पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में उमेश सिंह पटेल, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, प्रभाकर चौधरी मंटून, सावन कुमार बंटी, धर्मेंद्र महतो, निर्मला कुमारी, राका सहाय, राजीव रंजन, फिरदोस आलम, वीणा पासवान, रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, ममता जायसवाल, पूनम जायसवाल, वंदना भारती, हर्षवर्धन कुशवाहा, राजवर्धन कुशवाहा, जयप्रकाश मौर्य, जयजयराम कुमार, गुड्डू यादव, गीता कुमारी, उमा देवी, चंदा कुमारी, बबिता देवी, चंदन कुमार, विनीत सिंह सहित बड़ी संख्या में जदयू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




