खगड़िया: भाजपा के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष द्वारा आयोजित प्रथम प्रेसवार्ता में पार्टी की विचारधारा पर हुआ मंथन…देश में नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी पर भ्रम की राजनीति नहीं चलेगी- सुनील कुमार/भाजपा जिलाध्यक्ष…अन्दर पढ़ें- नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019

खगड़िया: भाजपा के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष द्वारा आयोजित प्रथम प्रेसवार्ता में पार्टी की विचारधारा पर हुआ मंथन…देश में नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी पर भ्रम की राजनीति नहीं चलेगी- सुनील कुमार/भाजपा जिलाध्यक्ष… खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज 22 जनवरी 2020 को कचहरी रोड स्थित त्रिवेणी भवन में नवमनोनीत भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा प्रथम प्रेसवार्ता आयोजित की गई। आयोजित प्रेसवार्ता के मंच पर जिले के जिला महामंत्री बाबूलाल शौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कंचन कुमार पटेल सहित नवमनोनीत जिलाध्यक्ष सुनील कुमार उपस्थित थे।
सर्वप्रथम प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष ने उपस्थित सभी मीडियाकर्मियों सहित पार्टी के वरीय नेताओं, कार्यकत्ताओं एवं गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनदिनों पूरे देश में तथाकथित नेताओं द्वारा नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी के विरुद्ध आमजनों को गुमराह किया जा रहा है जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह ने लगातार वस्तुस्थिति से लोगों को अवगत कराया है कि नागरिकता संशोधन कानून संसद द्वारा बहुत सोच समझकर पारित किया गया है। उन्होंने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून उनलोगों के लिए है जो अफगनिस्तान,बंगलादेश और पाकिस्तान में अल्पसंख्यक होने की वजह से प्रताड़ित हुए हैं, अब भारत वैसे भारतवंसियों को नागरिकता का अधिकार देकर महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरु और इंदिरा गांधी के संकल्पों व वायदों को पूरा करने जा रहा है। इस कानून से देश के किसी की भी नागरिक या किसी भी अल्पसंख्यक व्यक्ति पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ने जा रहा है लेकिन खासकर देश में मुस्लिम भाई बहनों को गुमराह कर हंगामा खड़ा करने की साजिश रची जा रही है। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने संकल्प लेते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेवारी उन्हें दी गई है उसे वे सबके सहयोग और आर्शीवाद से पूरा करेंगे।
महामंत्री बाबूलाल शौर्य ने कहा कि भाजपा के तमाम लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की सार्थकता घर-घर तक पहुंचाने की जरुरत है। पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने बताया कि एनआरसी को भूत बनाकर समाज में दुष्प्रचार का हथकंडा कायम किया जाना अत्यन्त निंदनीय है और अब देश धीरे-धीरे इस बात को समझ रहा है। जिलामंत्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी सहित नागरिकता संशोधन अधिनियम की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का दायित्व भाजपा के सभी सदस्यों एवं नेताओं की है।
इस मौके पर भाजपा नेता सुनील साह, जगनारायण यादव, रुपेश कुमार, गोपाल चैधरी, सुधीर यादव, अरविन्द सिंह, अनिल शर्मा, रोहित कुमार सिंह, उपेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रमोद शर्मा, हरिलाल दास, उदय शर्मा, अश्विनी कुमार चैधरी, मिथिलेश कुमार, रविराज, जितेन्द्र यादव, मनीष कुमार राय, कुलदीप आनदं सहित दर्जनों नेतागण उपस्थित थे।

 

नोट- किसी भी प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं होगी-संपादक

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close