खगड़िया: कांग्रेस पार्टी की जिला स्तरीय बैठक संपन्न…बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक राजेन्द्र चौधरी एवं वेंकटेश रमण की उपस्थिति में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया भाग…18 नवम्बर से 22 नवम्बर 2019 तक जिला स्तरीय जन आंदोलन में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर सक्रिय रूप से भाग लें -गुड्डु पासवान/जिलाध्यक्ष..

खगड़िया: कांग्रेस पार्टी की जिला स्तरीय बैठक संपन्न…बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक राजेन्द्र चौधरी एवं वेंकटेश रमण की उपस्थिति में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया भाग…18 नवम्बर से 22 नवम्बर 2019 तक जिला स्तरीय जन आंदोलन में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर सक्रिय रूप से भाग लें -गुड्डु पासवान/जिलाध्यक्ष… खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ आज रविवार को जिला काॅग्रेस पार्टी की एक जिला स्तरीय बैठक जिला काॅग्रेस कार्यालय में आहुत हुई ।बैठक में बिहार प्रदेश काॅग्रेस कमिटी द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक राजेन्द्र चौधरी एवं वेंकटेश रमण की उपस्थिति में सैकड़ों की संख्या में काॅग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पर्यवेक्षक श्री राजेन्द्र चौधरी जी ने कहा कि भाजपा सरकार केन्द्र और राज्य में विफल साबित हो रही है, देश की अर्थव्यवस्था वेंटिलेटर पर है और रोजगार सृजन कोमा में है। न नौकरी है न रोजगार है कृषि क्षेत्र पर तो मंदी का दंश और भी बुरा है, इसी सब मुद्दे को लेकर काॅग्रेस पार्टी काफी गंभीर है और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी व राहुल गाँधी जी के आहवान पर पुरे देश में जन आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में खगड़िया जिला में भी जिला काॅग्रेस पार्टी की ओर से दिनांक 18 नवम्बर से 22 नवम्बर 2019 तक जिला स्तरीय जन आंदोलन चलाया जाएगा, इसके लिए काॅग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सक्रिय रूप से भाग लेना होगा। पर्यवेक्षक वेंकटेश रमण ने भी अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने देश की वित्तीय स्वायत्ता एवं आर्थिक स्थिरता को दाव पर लगा दिया है, सच्चाई यह है कि भारत आपातकाल की स्थिति में है और राष्ट्रवाद के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए काॅग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डु पासवान ने कहा कि मोदी सरकार ने युवा भारत की शक्ति को बेहाली व बेरोजगारी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है, गिरती अर्थव्यवस्था घटती बजट व्यापार की तालाबंदी व बैंक घोटालो में जनता के पैसे की लुट ने अर्थव्यवस्था का दिवाला निकाल दिया है। किसान बेहाल है,युवा बेरोजगार सड़को पर भटक रहे हैं,स्वास्थ्य और शिक्षा का बुरा हाल है।उन्होंने खगड़िया जिला के सभी काॅग्रेसजनो से अपील करते हुए कहा कि इस जनआंदोलन में भाग लेकर भाजपा सरकार को मुॅहतोड़ जबाब देना है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष बुद्धदेव प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता अरूण कुमार अधिवक्ता, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डाॅ रेणु कुमारी, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रसेनजीत, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद यादव, एससी एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार अविनाश,छैन्प् प्रदेश सचिव नवीन यादव,नगर अध्यक्ष रौशन चन्द्रवंशी,मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन,अलौली प्रखण्ड अध्यक्ष विनोद कुमार राम,चौथम प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,गोगरी प्रखण्ड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार चैरसिया,परबत्ता प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभाकर यादव,काॅग्रेस नेता मनोज मिश्रा,प्रीति वर्मा, शैलेश यादव अधिवक्ता, जयकान्त निषाद, शोभाकान्त चौधरी,रणविजय चैधरी,गायत्री भारती,मीनी कुमारी,सुर्यनारायण वर्मा,मो0बाबर, प्रो0 अब्दुल सलाम, रामचंद्र यादव,इन्द्रकान्त यादव,शशि भूषण सिंह,दिनेशचन्द्र झा,मनोज सिंह, गजेन्द्र सिंह,अजीत मिश्रा,पवन चौधरी,अशोक साह,रुपेश पटेल,सीमा कुमारी, संतोष चंद्रवंशी,अरूण सिंह, मनोज चौधरी,फुलचनद्र यादव आदि नेता उपस्थित थे।

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close