खगड़िया: केक काटकर मनाया गया भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक युवा नेता विक्रम यादव का जन्मदिन ..

खगड़िया: केक काटकर मनाया गया भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक युवा नेता विक्रम यादव का जन्मदिन ..

खगड़िया /कोशी एक्सप्रेस/ शनिवार 14 अक्टूबर 2023 को जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं व शुभ चिंतकों द्वारा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक विक्रम कुमार यादव का जन्मदिन समारोहपूर्वक शहर के एक निजी होटल परिसर में जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत के नेतृत्व में मनाया गया। इस दौरान उनकी लंबी उम्र की कामना की। साथ ही मिठाई का वितरण किया गया। जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला संयोजक विक्रम कुमार यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल होटल परिसर पहुंचने पर जिला संयोजक का भाजपाइयों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

जन्मोत्सव समारोह में शहर के भाजपा के वरीय नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा माला, गुलदस्ता व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस दौरान शहर व भाजपा सहित जिले भर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। भाजपा नेता विक्रम यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से किसान, गरीब व मजदूर को लाभ मिल रहा है। 

वहीं विक्रम यादव को सोशल मीडिया एवं मौके पर पहुंचकर लोगों द्वारा बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी गई । इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता दीपक सिन्हा, जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत, लोकसभा संयोजक सह पूर्व जिलाध्यक्ष रविश चंद्र सिन्हा, पूर्व मुखिया व बीजेपी नेता सुनील मेहता, पूर्व जिप सदस्य सह बीजेपी नेता योगेंद्र सिंह, अमर कुमार यादव, संजीव कुमार, सुनील कुमार, छोटू जी , सहित शहर व ग्रामीण क्षेत्र के सैंकड़ों लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close