स्वतंत्रता दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने किया झंडोत्तोलन…

स्वतंत्रता दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने किया झंडोत्तोलन…

 

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ देशभर में स्वतंत्रता के पर्व की धूम है। खगड़िया में धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। बीजेपी जिलाध्यक्ष भगत ने पार्टी जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद जिलाध्यक्ष एवं पार्टी के गणमान्य साथियों द्वारा राष्ट्रीय गान गाया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज़ को सलामी दी गई । जिलेवासियों को भगत ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पूरा देश इस पावन पर आजादी की वर्षगांठ मना रहा है। हम सभी लोगों ने आजादी का अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम से उत्साह पूर्व मनाया। देश अपने अमृतकाल में प्रवेश कर रहा है। यह हमारे संकल्प लेने का अवसर है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि जब हमारे देश के आज़ादी को सौ साल पूरे हों, तब हमारा देश आत्मनिर्भर भारत, खुशहाल भारत एक शक्ति सम्पन्न भारत, समृद्धशाली भारत के रूप दुनिया के सामने आये। विश्व की आज ये अपेक्षा है भारत उनका नेतृत्व करे। दुनिया भी यह मान रही है कि 21वीं सदी भारत की है। राष्ट्रगान के बाद मिष्ठान का वितरण किया गया।

झंडारोहण कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक व पूर्व सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग चंद्रमुखी देवी, लोकसभा संयोजक रविश चंद्र, जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विक्रम कुमार यादव, पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता सुनील कुमार मेहता, पूर्व जिप सदस्य सह बीजेपी नेता योगेंद्र सिंह, अंकित सिंह चंदेल, राकेश सिन्हा, जितेंद्र यादव, इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार, दीपक सिन्हा, अमृतांश जायसवाल, रवि चौरसिया सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close