मां कात्यायनी पर्यटन स्थल विकास ट्रस्ट द्वारा भिक्षाटन कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़कर किया आर्थिक सहायता…565 फीट सुरक्षा रेलिंग निर्माण कार्य कल से होगा शुरू: डॉ विवेकानंद

मां कात्यायनी पर्यटन स्थल विकास ट्रस्ट द्वारा भिक्षाटन कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़कर किया आर्थिक सहायता…565 फीट सुरक्षा रेलिंग निर्माण कार्य कल से होगा शुरू: डॉ विवेकानंद

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज 24 जुलाई 2023 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत मां कात्यायिनी पर्यटन स्थल विकास ट्रस्ट द्वारा दिन के 11:00 बजे शहीद प्रभु नारायण चौक खगड़िया से भिक्षाटन का कार्यक्रम आरंभ हुआ । मालूम हो की इस कार्यक्रम का उद्देश्य मां कात्यायनी स्थान जाने के एकमात्र मार्ग में अवस्थित 51 नंबर पुल में सुरक्षा रेलिंग का निर्माण करना है। इस कार्य में भारी संख्या में नौजवान इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मां कात्यायनी पर्यटन स्थल विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर विवेकानंद, ट्रस्ट के सदस्य नागेंद्र सिंह त्यागी, प्रसनजीत, रवि कुमार चौरसिया द्वारा किया गया। युवा टीम का नेतृत्व दीपक कुमार, कौशल कुमार, सौरव कुमार, आनंदराज, शशिभूषण कुमार, प्रिंस कुमार,ऋषि कुमार,पियूष कुमार,प्रवीण कुमार विशाल कुमार दिलखुश कुमार ने किया।
भिक्षाटन के कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने आर्थिक सहयोग के साथ-साथ अपना आशीर्वाद भी दिया।
मां कात्यायनी पर्यटन स्थल विकास ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने जनता का आभार व्यक्त किया जनता को भरोसा दिलाया 1 महीने के अंदर 565 फीट लम्बा रेलिंग का कार्य संपन्न कर लिया जाएगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष विवेकानंद ने बताया कि कल से ही निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close