होम्यो कॉन 2023 अवार्ड से डॉ. करण हुए सम्मानित… बढ़ाया खगड़िया का सम्मान: शास्त्री

होम्यो कॉन 2023 अवार्ड से डॉ. करण हुए सम्मानित… बढ़ाया खगड़िया का सम्मान: शास्त्री

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार राष्ट्रीय होम्योपैथीक कॉन्फ्रेंस गत 14 मई (रविवार) को होम्योपैथीक मेडिसिन बोर्ड उत्तराखंड  द्वारा डॉ0 नित्यानंद स्वामी ऑडियोटॉरियम दून युनिवर्सिटी, देहरादून के सभागार में आयोजित होम्यो कॉन 2023 राष्ट्रीय होम्योपैथीक सेमिनार कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, केन्द्रीय राज्यमंत्री अश्वनी चौबे, एच एम आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 रामजी सिंह एवं बर्नेट होम्योपैथीक प्रा0लि0 के एम डी नीतीश चन्द्र दुबे के द्वारा फिल्मी जगत के जाने माने सिंगर शब्बीर व मंच संचालिका प्रख्यात कवयित्री अनामिका अम्बर इत्यादि के मौजूदगी में होम्योपैथीक चिकित्सा जगत में अपनी सराहनीय योगदान देने वाले खगड़िया जिला के तोफिर गढ़िया (पिपरा)चौथम डॉ0 करण कुमार को होम्यो कॉन 2023 अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में देश भर से करीब तीन हजार होम्योपैथीक चिकित्सकों ने भाग लिया।
इधर डॉ0 करण के सम्मानित किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि होम्योपैथीक चिकित्सक डॉ0 करण कुमार एक बार फिर उत्तराखंड के राजधानी देहरादून में सम्मानित हो खगड़िया जिला का सम्मान बढ़ाया है।ये पूर्व में भी नागपुर में सम्मानित हुए थे।श्री शास्त्री ने डॉ0 करण को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।उन्होंने कहा कि डॉ0 करण कुमार होम्योपैथीक चिकित्सा के क्षेत्र में दिन दूना रात चौगुना प्रगति पथ पर अग्रसर हों।आमजनों को होम्योपैथीक चिकित्सा अपनाने पर बल दिया।
डॉ0 करण कुमार के सम्मानित होंने पर जदयू नेता अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह,केदार प्रसाद सिंह,प्रवीण चौरसिया,जिला पार्षद् प्रवीण कुमार, तेलौंछ मुखिया दिव्या कुमारी, पिपरा मुखिया रीना देवी,पूर्व मुखिया प्रो0 तरूण प्रसाद,कनीय वैज्ञानिक डॉ0 अमित कुमार ,पूर्व अंचल अधिकारी सत्यनारायण पासवान,सेवा निवृत्त एचएम रामलखन प्रसाद पासवान, एचएम बालकिशोर पासवान,पूर्व मुखिया राजीव सिन्हा अधिवक्ता,पूर्व मुखिया मनीषा कुमारी,चौथम प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष अशोक राय,अभिनन्दन पासवान, शिक्षक अवधेश पासवान,पूर्व उप मुखिया मनोज कुमार शर्मा, शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार,शिक्षक बालकृष्ण सिंह,शि0 राजेश कुमार, शि0 मनोज कुमार एवं हीरालाल शर्मा आदि गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।

 

 

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close