अपने पुराने साथी स्व. सोनेलाल मेहता को भावभीनी श्रद्धांजलि देने खगड़िया पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

अपने पुराने साथी स्व. सोनेलाल मेहता को भावभीनी श्रद्धांजलि देने खगड़िया पहुंचे सीएम नीतीश कुमार… 

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/  आज 09 मई 2023 को 
जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधान पार्षद् स्मृति शेष स्वर्गीय सोनेलाल मेहता के श्राद्धकर्म में शहर के उत्तरी हाजीपुर मुहल्ला स्थित उनके निवास स्थान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी के साथ पहूंचे और स्व0मेहता जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि स्वर्गीय मेहता जी उनके पुराने साथी थे।उनके नहीं रहने से हमारी पार्टी को काफी क्षति हुई।उन्होंने उनके परिजन से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया।


वहीं जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने सीएम सहित जदयू के शीर्ष नेता के आने से गदगद हो उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सबके आने आने से छोटा कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ है। हमारे पार्टी के सभी साथी उत्साहित एवं खुश हैं।

स्वर्गीय मेहता जी को श्रद्धांजलि देने के लिए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा,जदयू जिला अध्यक्ष बब्लू कुमार मंडल , खगड़िया आरजेडी जिलाध्यक्ष मनोहर यादव, बेलदौड़ विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल,खगङिया विधायक छत्रपति यादव,पूर्व विधायक पूनम देवी यादव,पूर्व विधान पार्षद् रूदल राय, पूर्व विधायक चन्दन राम,जदयू के प्रदेश महासचिव ईं0 शुभानन्द मुकेश, जदयू के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी मुकेश विद्यार्थी, प्रदेश महासचिव साधना देवी सदा, प्रदेश महासचिव सुनील कुमार,व्यवहार न्यायालय खगड़िया के पीपी गजेन्द्र सिंह , जदयू नेता पंकज कुमार पटेल,जदयू प्रवक्ता अरविन्द मोहन तथा आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, मनीष कुमार सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान,राजद के जिला अध्यक्ष मनोहर यादव, भाजपा के पूर्व जिला कंचन पटेल,सुवोध पटेल, शम्भु झा,चन्दन कश्यप ,सीपीआई एम एल के नेता प्राणेश कुमार अधिवक्ता,जदयू के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,मनोज कुमार सिंह, अरूण केसरी,राजकुमार फोगला,अजय मंडल, पुरूषोतम अग्रवाल,संदीप केडिया,नीलम वर्मा, चन्दन कुमारी, निर्मला कुमारी,वीणा पासवान,उमेश सिंह पटेल,प्रमोद कुमार सिंह ,राजनीति प्रसाद सिंह ,सुमित कुमार सिंह,सुनील कुमार सिंह,अविनाश पासवान ,युवा जदयू के जिला अध्यक्ष नीतीश सिंह पटेल,पूर्व जिला पार्षद् पिन्टू राम ,दिलीप पोद्दार,पंकज कुमार सिंह,राजद नेता प्रकाश राम,प्रमोद यादव,जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह,जीतेन्द्र पटेल ,पंकज चौधरी, लोहा सिंह मुखिया,अमरेन्द्र सिंह ,अंगद कुमार, कमल किशोर पटेल,कुलदीप कुमार पटेल,जयप्रकाश मौर्य, विनय सिंह रोशन,कमल कुमार पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में विभिन्न राजनीतिक दल के नेता व सामाजिक कार्यकर्ता श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लिये।

 

 

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close