खगड़िया: आज देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है : कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

खगड़िया: आज देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है : कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज 17 मार्च 2023 को खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम के तहत खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसजनों के साथ घर- घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया जिसमें आम लोगों को मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारें में बताने का काम किया गया और देश में नफ़रत को समाप्त कर भाई चारे का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने कहा कि आज देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है देश में नफ़रत का माहौल पैदा कर धुर्वीकरण की राजनीति कर धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, अडानी जैसे पूंजीपतियों के हाथों मोदी सरकार पुरी तरह बिक चुकी है और सरकारी संस्थाओं को इनके हाथों बेचा जा रहा है इसे बचाने की जरूरत है और कांग्रेस के हाथों को मजबूत कर राहुल गांधी को देश प्रधानमंत्री बनाकर देश को बचाना है। उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, सुर्यनारायण वर्मा, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार अधिवक्ता, खगड़िया जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी कुमार उर्फ डी एम, प्रदेश डेलिगेट सह खगड़िया सदर प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष उदय यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रसेनजीत, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार, कांग्रेस नेता मुरली मनोहर सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजीव कुमार रंजन, संतोष चन्द्रवंशी, विवेकानंद सिंह, सुनील कुमार झा, फिरोज आलम, अर्जुन यादव, फुलचंद यादव, चंदन कुमार यादव, कुमार सत्य विजय,वीर प्रकाश यादव आदि उपस्थित थे।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close