स्व राम बहादुर आज़ाद समाजवाद के प्रणेता थे और सादा जीवन उच्च विचार के मंत्र का ताउम्र उन्होंने किया पालन : मनोहर यादव,पूर्व नप सभापति 

Slider ImageSlider ImageSlider Image

Slider ImageSlider ImageSlider Image

स्व राम बहादुर आज़ाद समाजवाद के प्रणेता थे और सादा जीवन उच्च विचार के मंत्र का ताउम्र उन्होंने किया पालन : मनोहर यादव,पूर्व नप सभापति

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ फरकिया के गांधी एवं पूर्व विधायक राम बहादुर आज़ाद की 89 वीं जयंती समारोह का आयोजन योगिराज डॉ. रामनाथ अघोरी पार्क, बलुआही में रविवार को किया गया। मौके पर राजद के वरीय नेता एवं पूर्व नप सभापति मनोहर कुमार यादव, युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, सामाजिक कार्यकर्ता ई. धर्मेंद्र, लोजपा (रा) के जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद शिवराज यादव, लोजपा नेता रतन पासवान, कुंज बिहारी पासवान,पूर्व जिला परिषद सदस्य अजीत सरकार, पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार,मो नसीम ऊर्फ लंबू, धर्मेंद्र शास्त्री आदि ने पूर्व विधायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। मनोहर कुमार यादव ने अपने संबोधन में आजाद जी को सच्चा समाजवादी बताते हुए कहा कि उन्होंने ताउम्र समाजवाद का झंडा बुलंद किया। श्री यादव ने उनके पद चिन्हों पर चलने की बात कही फरकिया के गांधी के नाम से प्रसिद्ध एवं जेपी लोहिया, लिमये, चन्द्रशेखर, जार्ज जैसे समाजवादियों के साथी खगड़िया के पूर्व विधायक राम बहादुर आज़ाद प्रखर लेखक, विचारक, प्रतिरोध की आवाज राम बहादुर आज़ाद खगड़िया के दो बार विधायक रहे। राम बहादुर आज़ाद समाजवाद के प्रणेता थे और सादा जीवन उच्च विचार के मंत्र का ताउम्र पालन किया। राम मनोहर लोहिया और जय प्रकाश नारायण के वे काफी करीब रहे और पूरा जीवन समाजवाद की सोच को आगे बढ़ाया। उन्होंने अपने विचारों और सिद्धांतों को जीवनपर्यंत प्राथमिकता दी। खगड़िया के विकास के लिए उन्होंने कई कार्य किया एवं हमेशा खगड़िया के विकास के लिए कटिबद्ध रहे। खगड़िया के सड़कों का विकास, नगरपालिका में अफसरशाही की समाप्त कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहाल करना प्रमुख है। युवा शक्ति के नेता नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि आज़ाद समाजवाद के पुरोधा थे और हमेशा जमीन से जुड़े रहे। ई. धर्मेंद्र कुमार ने जेपी सेनानी आज़ाद की कृतियों को याद करते हुए उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। लोजपा के जिला अध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा कि राम बहादुर आज़ाद सही अर्थों में फरकिया के गांधी थे। उन्होंने कभी जेपी लोहिया के सिद्धांतों को नहीं छोड़ा।
जयंती समारोह में बच्चों के बीच शिक्षण सामाग्रियों का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। जयंती समारोह में आशुतोष पोद्दार, अशोक देव, अंजय देव, विजय देव, मनोज देव, मालती देवी आदि उपस्थित थे। जयंती समारोह का मंच संचालन पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर एवं धन्यवाद ज्ञापन रवि ने किया।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close