महिला कॉलेज के विभिन्न समस्याओं का समाधान नही हुआ …तो कॉलेज पूर्ण रूप से बंद करते हुए विश्वविद्यालय किया जाएगा घेराव : छात्र संघ

महिला कॉलेज के विभिन्न समस्याओं का समाधान नही हुआ …तो कॉलेज पूर्ण रूप से बंद करते हुए विश्वविद्यालय किया जाएगा घेराव : छात्र संघ

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/आज 19/1/2023 को कोशी महाविद्यालय छात्र संघ एवं छात्र राजद प्रतिमंडल ने संयुक्त रूप से महिला कॉलेज प्राचार्य एवं प्रधान सहायक से मुलाकात करते हुए महिला कॉलेज का निरीक्षण किया। मालूम हो कि निरीक्षण के दौरान कई समस्याओं के बारे मे उन्हें पता चला। समस्याओं को लेकर कोशी महाविद्यालय छात्र संघ नेता निखिल कुमार ने कहा कि यह दुर्भाग्य है महिला कॉलेज खगड़िया में महिलाओं के लिए एक मात्र कॉलेज है, जहां कॉलेज में अभी तक अपना एक डाटा ऑपरेटर तक नहीं है। डाटा ऑपरेटर नहीं होने की वजह हर वर्ष छात्रा अपना कार्य बाहर जाकर करवाना पड़ता है साथ ही साथ पैसा भी खर्च करना पड़ता है। वही कॉलेज का चारदीवारी बहुत दिनों से क्षतिग्रस्त होकर टूट गया है अभीतक कॉलेज प्रशासन चारदीवारी मरम्मत नही होने की वजह से महिला कॉलेज प्रांगण में पुरुषों का जमावड़ा बना रहता है और साथ में कई असामाजिक तत्व का भी प्रवेश होता है और कॉलेज के सुरक्षा दिवाल भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। वही छात्र राजद नेता प्रिंस कुमार एवं छात्र नेता सूरज कुमार ने कहा कि इन सभी समस्याओ को लेकर जब कॉलेज प्रशासन से अगवत करवाया तो कॉलेज प्रशासन कहती हैं कि कॉलेज द्वारा इन सभी समस्याओं को लेकर कई बार मुंगेर विश्वविद्यालय को अगवत करवाया गया हैं।वही सयुक्त रूप से कॉलेज प्रशासन को कहा गया की जल्द इन सभी समस्याओं का समाधान किया जाएं नही तो कॉलेज पूर्ण रूप से बंद करते हुआ विश्वविद्यालय का घेराव किया जायेगा।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close