एमएस सोशल एंड फाउंडेशन की ओर से अनेक असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच बांटे गए कंबल… गरीबों की सेवा ही ईश्वर की भक्ति है: मुकेश सिंह, पत्रकार

एमएस सोशल एंड फाउंडेशन की ओर से अनेक असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच बांटे गए कंबल…
गरीबों की सेवा ही ईश्वर की भक्ति है: मुकेश सिंह, पत्रकार

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ सदर प्रखंड के ओलापुर गंगौर पंचायत के श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में एमएस सोशल एंड फाउंडेशन के तत्वाधान में गरीबों व असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में महंत दयासागर दास और मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष योगीराज डा रामनाथ अघोड़पीठ बलुआही खगड़िया मुकेश कुमार सिंह (पत्रकार)शामिल थे।
मालूम हो कि पंचायत के 17 वार्ड सदस्यों द्वारा समर्पित व असहाय वृद्ध और दिव्यांग की सूची के अनुसार वितरण कार्य संपन्न किया गया। बताया गया है कि करीब 125 असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद हिरेश सिंह, मीरा देवी, राम रूप यादव, मिथुन यादव, माला देवी, सुशीला देवी के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह, दिलीप सिंह, अंजनी कुमार सिंह आदि लोग मौजूद थे।
ठंड के समय में कंबल मिलने से जैतून खातून चन्नू साह, मोदीयान देवी समेत अन्य वृद्ध और गरीब लोग खुश दिखे। विदित हो कि कई सालों से गरीब और असहाय के बीच श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी में ठंड के समय कंबल वितरण किया जाता रहा है। कंबल लेने के लिए नदी के पार चक्की पर से भी गरीब और असहाय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। जिन्हें कंबल उपलब्ध कराकर उनकी आकांक्षा को पूरी की गई।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close