सिरफिरे अपराधियों की गोली से शिकार मृतक ई. चंदन के परिजनों को पैगाम ए अमन संस्था ने मदद कर मिसाल किया कायम…मानवता धर्म से बड़ा कोई धर्म पृथ्वी पर नहीं है: डॉ संजय ईश्वर

सिरफिरे अपराधियों की गोली से शिकार मृतक ई. चंदन के परिजनों को “पैगाम ए अमन” संस्था ने मदद कर मिसाल किया कायम…

मानवता धर्म से बड़ा कोई धर्म पृथ्वी पर नहीं है: डॉ संजय ईश्वर

सिरफिरे अपराधियों की गोली से शिकार मृतक ई. चंदन के परिजनों को "पैगाम ए अमन" संस्था ने मदद कर मिसाल किया कायम...मानवता धर्म से बड़ा कोई धर्म पृथ्वी पर नहीं है: डॉ संजय ईश्वर बेगूसराय/कोशी एक्सप्रेस/ बीते दिनों बेगूसराय में दो बाइक पर सवार चार सिरफिरे अपराधियों ने अंधाधुन गोली चला कुल 11 लोगों को अपना शिकार बनाया, जिसमें ठकुरी चक निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
इस लोमहर्षक घटना की खबर बेगूसराय-पटना से दिल्ली तक पहुंच गई और राजनीतिक गलियारे में आरोप -प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा। दूसरी तरफ बिहार पुलिस के सामने यह घटना एक चुनौती के रूप में खड़ी हुई और पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की तत्परता से अपराधियों को शिनाख्त करने में सफलता मिली।
इतना सबकुछ होने के बाबजूद मृतक ई चंदन के परिजनों को किसी प्रकार की सहायता के लिए न तो सरकार और न तो सामाजिक स्तर से कोई आगे आने का साहस किया।सिरफिरे अपराधियों की गोली से शिकार मृतक ई. चंदन के परिजनों को "पैगाम ए अमन" संस्था ने मदद कर मिसाल किया कायम...मानवता धर्म से बड़ा कोई धर्म पृथ्वी पर नहीं है: डॉ संजय ईश्वर
लेकिन बेगूसराय की बहुचर्चित संस्था पैगाम ए अमन के अध्यक्ष सह जिला मुखिया संघ अध्यक्ष मो अहसन के साथ पूर्व महापौर आलोक कुमार, ईश्वर अस्पताल के संस्थापक डॉ संजय ईश्वर, रंजन चौधरी, मदन प्रसाद सिंह, मो इमरान, अरविंद कुमार सिंह एवं अन्य सदस्यों ने मृतक चंदन के घर पर पहुंच कर मृतक की पत्नी एवं परिजनों को सहानुभूति व हिम्मत देकर ₹35000 आर्थिक सहायता ससम्मान उपलब्ध कराया।
इतना ही नहीं ईश्वर अस्पताल के संस्थापक डॉ संजय ईश्वर ने अस्पताल प्रबंधन की ओर से परिजनों को निशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान करने का आश्वासन देते हुए मृतक की बच्ची को चर्चित स्कूल गंगा ग्लोबल में निशुल्क शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था का आश्वासन दिया।
पैगाम ए अमन के सदस्यों ने प्रेस को बताया कि जिला प्रशासन सहित मुख्यमंत्री बिहार से संपर्क साध कर पीड़ित परिवार को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।सिरफिरे अपराधियों की गोली से शिकार मृतक ई. चंदन के परिजनों को "पैगाम ए अमन" संस्था ने मदद कर मिसाल किया कायम...मानवता धर्म से बड़ा कोई धर्म पृथ्वी पर नहीं है: डॉ संजय ईश्वर
ईश्वर अस्पताल के संस्थापक डॉ संजय ईश्वर ने कहा कि मानवता धर्म से बड़ा कोई धर्म पृथ्वी पर नहीं है, वह एक डॉक्टर हैं, इसलिए प्रतिदिन अनेक लोगों की पीड़ाओं का अहसास करते हैं। भगवान ने उन्हें डॉक्टर बनाकर बेगूसराय की धरती पर सेवा करने का वरदान दिया है जिसे वे तन- मन- धन से पूरा करने का प्रयास करते रहे हैं।

 

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close