मुजफ्फरपुर: प्रदेश की सेवा में समर्पित “भूमिहार- ब्राह्मण” फ्रंट संगठन विस्तार का हुआ शंखनाद: सुरेश शर्मा, पूर्व मंत्री

खगड़िया IMA -IDA चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना वायरस का लिया प्रिकॉशनरी बूस्टर डोज...

मुजफ्फरपुर: प्रदेश की सेवा में समर्पित “भूमिहार- ब्राह्मण” फ्रंट संगठन विस्तार का हुआ शंखनाद: सुरेश शर्मा, पूर्व मंत्री मुजफ्फरपुर: प्रदेश की सेवा में समर्पित "भूमिहार- ब्राह्मण" फ्रंट संगठन विस्तार का हुआ शंखनाद: सुरेश शर्मा, पूर्व मंत्रीमुजफ्फरपुर/कोशी एक्सप्रेस/ गुरुवार 3 फरवरी 2022 को भूमिहार ब्राहमण सामाजिक फ्रंट की बैठक फ्रंट अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा के चक्कर स्थित आवास पर हुआ lमुजफ्फरपुर: प्रदेश की सेवा में समर्पित *"भूमिहार- ब्राह्मण"* फ्रंट संगठन विस्तार का हुआ शंखनाद: *सुरेश शर्मा,* पूर्व मंत्री   🟥 आप पढ़ रहे हैं- शोषित पीड़ित जनता की आवाज़ *" कोशी एक्सप्रेस"*   *नीचे लिंक पर क्लिक कर पढें पूरी खबर* 👇 https://koshiexpressnews.com/7700/

बैठक में फ्रंट के आगे की रणनीति पर चर्चा हुई l बताया गया है कि आगामी 9 फरवरी 2022 को राज्य कार्यकारणी की बैठक पटना सिटी भूमि विकास बैंक के हॉल में किया जाएगा l वही फ्रंट के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि संगठन विस्तार के लिए राज्य के सभी 38 जिलो में नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर परिषद में महानगर का संगठन तैयार किया जाएगा l इसके साथ ही संगठन इस वर्ष 150000 सक्रिय सदस्य बनाएगा l श्री शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन समाज मजबूती प्रदान करने के लिए हर दिशा में कार्य करेगा l
फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा की जिस तरह से समाज की राजनीतिक उपेक्षा हो रही है यह कतई बर्दाश्त योग्य नहीं है l इसके लिए फ्रंट अपनी रणनीति तय करेगा l वही 5 फरवरी को सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा l जिसमें समाज के हर तबके को लोगों को जोड़ा जाएगा l
। मौके पर पीएन सिंह आजाद, प्रोफ़ेसर अरुण कुमार सिंह, धरमवीर शुक्ला ,सीपी सिंह ,लक्ष्मी नारायण सिंह, सुनील सिंह, सुरेश सिंह , सुनील ओझा, प्रकाश कुमार, प्रमोद मिश्र , बबूलू तिवारी, अमित रंजन , प्रकाश बबलू, सत्यप्रकाश भारद्वाज एवम अन्य लोग उपस्थित रहे l

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close