पूर्व विधायक राम बहादुर आज़ाद की 88वीं जयंती : खगड़िया में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उनकी अहम भूमिका थी : मनोहर यादव

खगड़िया IMA -IDA चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना वायरस का लिया प्रिकॉशनरी बूस्टर डोज...

पूर्व विधायक राम बहादुर आज़ाद की 88वीं जयंती : खगड़िया में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उनकी अहम भूमिका थी : मनोहर यादवकोशी एक्सप्रेस

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज 05 फरवरी 2021 को समाजवादी योद्धा एवं खगड़िया के पूर्व विधायक राम बहादुर आज़ाद की 88 वीं जयंती समारोह स्थानीय राम बहादुर आज़ाद चौक स्थित योगिराज डॉ. रामनाथ अघोरी पार्क में शनिवार को आयोजित की गयी। इस अवसर पर नगर सभापति सीता देवी, पूर्व नगर सभापति मनोहर यादव, वार्ड पार्षद रणवीर कुमार, अंजय देव, संजय देव, अशोक देव, मनोज देव,आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, रामदेव यादव आदि ने पूर्व विधायक के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।कोशी एक्सप्रेस
अपने संबोधन में नगर सभापति सीता देवी ने राम बहादुर आज़ाद को फरकिया के गांधी की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि राम बहादुर आज़ाद ताउम्र समाजवाद का झंडा बुलंद करते रहे और सर्वहारा की बात की। नगर सभापति ने आगे कहा कि रामनाथ अघोरी पार्क का विचार पूर्व विधायक का ही था। उनके ही सुझाव पर इस पार्क का निर्माण किया गया। पहले शहर के प्रवेश द्वार पर ही कचरे का ढेर रहता था।
पूर्व नगर सभापति मनोहर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि राम बहादुर आज़ाद जीवन के अंतिम समय तक वे समाजवादी मूल्यों को लेकर सजग रहे। वो अपने मूल्यों से कभी डिगे नहीं। श्री यादव ने कहा कि खगड़िया में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में राम बहादुर आज़ाद की अहम भूमिका थी। जब पूरे बिहार के नगरपालिका में मनोनयन से अध्यक्ष चुना गया, वहीं मात्र खगड़िया में चुनाव हुआ। इसके लिए उन्होंने सड़क से लेकर विधानसभा तक आवाज उठाने का काम किया। अपने संबोधन में बिहार राज्य संविदा कर्मी महा संघ के प्रदेश प्रवक्ता व मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने राम बहादुर आज़ाद को याद करते हुए उन्हें युग पुरुष की संज्ञा दी। श्री शास्त्री ने कहा कि आज़ाद ने अपनी यात्रा शून्य से शुरू कर शिखर तक की।एकाग्रता एवं मानसिक सहजता के कारण रामवहादुर बाबू की स्मृति शक्ति विलक्षण थी।वे प्रखर वक्ता के साथ साथ गरीबों-मजदूरों के आवाज थे ,जो सकारात्मक संघर्ष से गरीब-मजदूरों का करते रहे कायाकल्प।
वार्ड पार्षद रणवीर ने अपने विचारों को रखते हुए कहा कि राम बहादुर आज़ाद ने हमेशा गरीबों की बात की और ताउम्र प्रतिरोध की आवाज बने रहे। रामदेव यादव, अशोक देव ने कहा कि राम बहादुर आज़ाद सदा खगड़िया के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे। मौके पर आशुतोष कुमार पोद्दार, अंजय देव, संजय देव, अशोक देव, मनोज देव, विजय देव, रवि, प्रज्ञा आदि ने भी अपने विचारों को रखा। पूर्व विधायक की जयंती के मौके पर अतिथियों के द्वारा बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स का वितरण किया गया।जयंती समारोह के संचालन में आजाद राजीव रंजन ने बेहतर भूमिका निभाई।

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

Live Share Market

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 75

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Related Articles

Back to top button
Close
Close