
MSR सैनिक स्कूल के सचिव सुबोध कुमार के घर गूंजी किलकारी…पौत्र रत्न की प्राप्ति से परिवार में खुशी…
MSR सैनिक स्कूल के सचिव सुबोध कुमार के घर गूंजी किलकारी…पौत्र रत्न की प्राप्ति से परिवार में खुशी…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/MSR सैनिक स्कूल के सचिव सुबोध कुमार के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनके पुत्र एवं विद्यालय के निदेशक सुमन कुमार तथा बहू शालू राज को प्रथम पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। नन्हे मेहमान के आगमन से पूरे परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल है। पौत्र के जन्म की खुशी में परिवार ने नवजात को अनुमंडल अस्पताल गोगरी से घर लाने की विशेष तैयारी की। कार को आकर्षक ढंग से सजाया गया और धूमधाम के साथ नवजात का स्वागत किया गया।
सचिव सुबोध कुमार अपनी पत्नी रूभा देवी एवं अन्य परिजनों के साथ स्वयं अस्पताल पहुंचे और नवजात पौत्र को लेकर घर आए। इस दौरान परिवार के सदस्यों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। सुबोध कुमार ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि “पौत्र रत्न की प्राप्ति हमारे पूरे परिवार के लिए बेहद खुशी और सौभाग्य का अवसर है। नन्हे मेहमान के आगमन से घर में उत्सव जैसा माहौल है। ईश्वर से उसके स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।” इस खुशी के अवसर पर सुमन कुमार ने कहा, “मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। परिवार में नन्हे मेहमान के आगमन से सभी बेहद खुश हैं। यह हमारे लिए बेहद खुशी और भावुक कर देने वाला पल है।” पौत्र रत्न की प्राप्ति पर रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं मित्रों ने सुबोध कुमार, रूभा देवी, सुमन कुमार एवं शालू राज को बधाई दी और नवजात के स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





