
अलौली में शिक्षा का नया कीर्तिमान….लुसेंट इंटरनेशनल स्कूल का CBSE 10वीं में 100% रिजल्ट
अलौली में शिक्षा का नया कीर्तिमान….लुसेंट इंटरनेशनल स्कूल का CBSE 10वीं में 100% रिजल्ट
अलौली/खगड़िया कौशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार अलौली प्रखंड के ऐलास चौक स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान लुसेंट इंटरनेशनल स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के सफल होने से स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह उपलब्धि केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतिफल है। पिछले 10 वर्षों से विद्यालय लगातार बेहतर शिक्षा प्रदान करते हुए अलौली प्रखंड में अपनी अलग पहचान बना चुका है। आज यह संस्थान क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मिश्रा ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार, जागरूक और संस्कारी नागरिक बनाना है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, अनुशासित वातावरण एवं अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि छात्र लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं। आने वाले समय में भी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
स्थानीय अभिभावकों और शिक्षा प्रेमियों ने विद्यालय की इस उपलब्धि की सराहना की है। लोगों का कहना है कि लुसेंट इंटरनेशनल स्कूल ने क्षेत्र में शिक्षा को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान की है, जिससे आने वाले वर्षों में और बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




