
मुंगेर प्रमंडल को विकास की नई उम्मीद: जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव व पूर्व विधायक रणवीर यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दी बधाई…
मुंगेर प्रमंडल को विकास की नई उम्मीद: जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव व पूर्व विधायक रणवीर यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दी बधाई…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पदभार ग्रहण करने के बाद पूरे प्रदेश में हर्ष और उत्साह का माहौल है। राज्य के विभिन्न जिलों से लगातार बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं।
इसी क्रम में खगड़िया जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव एवं सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रणवीर यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
दोनों नेताओं ने कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से बिहार की राजनीति में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता में भी खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी एक अनुभवी, दूरदर्शी और जमीनी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि बिहार की जनता को नए मुख्यमंत्री से काफी उम्मीदें हैं। राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, सिंचाई एवं ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में तेजी से कार्य होगा। महिलाओं, किसानों, युवाओं एवं गरीब वर्ग के हित में नई योजनाएं लागू होंगी, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा।
पूर्व विधायक रणवीर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय, समरसता और सुशासन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार में निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
दोनों नेताओं ने कहा कि विशेष रूप से खगड़िया जिला के सर्वांगीण विकास को भी नई दिशा और गति प्राप्त होगी। क्षेत्र की सड़क, पुल, शिक्षा संस्थान, स्वास्थ्य सेवाओं और कृषि विकास से जुड़े लंबित कार्यों को प्राथमिकता मिलेगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी एक सरल, सहज, कर्मठ और जमीनी नेता हैं, जो कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनकी भावनाओं को सदैव प्राथमिकता देते हैं। उनका राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें एक मजबूत और लोकप्रिय नेता बनाती है।
अंत में कृष्णा कुमारी यादव एवं रणवीर यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सफल, जनहितकारी एवं ऐतिहासिक कार्यकाल की कामना करते हुए पुनः उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




