पटना भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भव्य सम्मान…खगड़िया के मनीष कुमार राय ने किया अभिनंदन…

पटना भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भव्य सम्मान…खगड़िया के मनीष कुमार राय ने किया अभिनंदन…

खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह में सम्राट चौधरी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा खगड़िया जिला के मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय ने अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया।
इस दौरान मनीष कुमार राय ने कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में अत्यंत हर्ष और उत्साह का वातावरण है। उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं के वर्षों का सपना था, जो आज साकार हुआ है। एनडीए के नेतृत्व में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना कार्यकर्ताओं के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण का परिणाम है।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का खगड़िया जिला से विशेष लगाव रहा है। खगड़िया उनकी कर्मभूमि और राजनीतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। यहां के कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का उन्हें हमेशा स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहा है। यही कारण है कि वे खगड़िया को अपने परिवार की तरह मानते हैं।
मनीष कुमार राय ने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उनके दूरदर्शी नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और जनसरोकार से जुड़े फैसलों से राज्य में सुशासन, विकास और जनकल्याण को नई गति मिलेगी। विशेष रूप से खगड़िया जिला के सर्वांगीण विकास को भी नई दिशा और गति प्राप्त होगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी एक सरल, सहज, कर्मठ और जमीनी नेता हैं, जो कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनकी भावनाओं को सदैव प्राथमिकता देते हैं। उनका राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें एक मजबूत और लोकप्रिय नेता बनाती है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में बिहार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close