खगड़िया नगर परिषद में बैनर-पोस्टरों से गूंजा शुभकामना संदेश…मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को नगरवासियों की ओर से सभापति अर्चना एवं प्रतिनिधि ज्योतिष ने दी हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन…

खगड़िया नगर परिषद में बैनर-पोस्टरों से गूंजा शुभकामना संदेश…मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को नगरवासियों की ओर से सभापति अर्चना एवं प्रतिनिधि ज्योतिष ने दी हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/नगर परिषद खगड़िया की ओर से बिहार के नव-नियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सम्मान में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं।
पोस्टरों में लिखा गया है कि “सम्राट चौधरी जी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं” दी गई हैं। इसके माध्यम से नगरवासियों की सामूहिक भावना और शुभकामनाएं प्रकट की गई हैं।
बैनरों में यह संदेश भी अंकित है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और प्रगति की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।
इस अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि खगड़िया के सपूत को राज्य का नेतृत्व मिलने पर यह पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।
इसी बीच नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को भी गति मिली है। नगर सभापति अर्चना की दूरगामी सोच और सक्रिय नेतृत्व के कारण शहर में सड़क, शौचालय, कुआं सहित कई बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार कई वार्डों में सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य जारी हैं, जिससे आवागमन सुगम हुआ है। वहीं स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण एवं सुधार कार्य भी चल रहे हैं। इसके साथ ही पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुराने कुओं के जीर्णोद्धार एवं नए जलस्रोतों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
नगर परिषद प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को नई गति और दिशा मिलेगी तथा जनकल्याणकारी योजनाएं और अधिक प्रभावी होंगी।
नगर क्षेत्र में विकास कार्यों और बैनर-पोस्टर अभियान दोनों को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, जिसे नगर के समग्र विकास की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close