
परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य ने की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात…दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…
परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य ने की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात…दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक बाबू लाल शौर्य (लोजपा आर)) ने बुधवार को खगड़िया जिले के कर्मठ सपूत एवं परबत्ता विधानसभा के पूर्व विधायक, वर्तमान में बिहार के नव-नियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक बाबू लाल शौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उनके बेहद करीबी रहे हैं और वे उन्हें अपना बड़ा भाई तथा मार्गदर्शक मानते हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व, अनुभव और दूरदर्शी सोच से बिहार विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में जनहितकारी योजनाओं को गति मिलेगी, युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे तथा गांव-गरीब-किसान के हित में ऐतिहासिक कार्य होंगे।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विकास, स्थानीय समस्याओं एवं बिहार के समग्र प्रगति के मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विधायक बाबू लाल शौर्य ने बिहार के वरिष्ठ राजनेता विजेंद्र प्रसाद यादव एवं विजय कुमार चौधरी को उपमुख्यमंत्री पद की गरिमामयी जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का व्यापक प्रशासनिक अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व और कर्मठ कार्यशैली बिहार के सर्वांगीण विकास को नई दिशा और नई गति प्रदान करेगी।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




