खगड़िया: पूर्व सैनिक संघ की बैठक सम्पन्न…2 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह..

खगड़िया: पूर्व सैनिक संघ की बैठक सम्पन्न…2 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह..
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/आज गौशाला रोड स्थित पूर्व सैनिक संघ कार्यालय में पूर्व सैनिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2 मार्च को पूर्व सैनिक संघ कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। संघ की ओर से सभी पूर्व सैनिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पारंपरिक उत्सव को सफल बनाएं।
बैठक में संघ के सचिव नरेश प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, राम सकल सिंह, चंद्रवीर ठाकुर, प्रदीप सिंह, अरविंद प्रसाद सिंह, प्रिंस कुमार, निरंजन कुमार, संजय मालाकार, प्रीतम कुमार सिंह, राजेश कुमार, पी.के. मेहता, रितेश कुमार, कृष्ण कुमार, अरविंद चौरसिया, चंद्र देव सिंह, जवाहर कुमार एवं वीरेंद्र सिंह सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि होली मिलन समारोह पूर्व सैनिकों के बीच आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close