बिहार के 14 करोड़ लोगों की ओर से नए बिहार के शिल्पकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमारजी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं- अनुराधा कुमारी कुशवाहा
बिहार के 14 करोड़ लोगों की ओर से नए बिहार के शिल्पकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमारजी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं- अनुराधा कुमारी कुशवाहा
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/बिहार के 14 करोड़ लोगों की ओर से नए बिहार के शिल्पकार, माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर अनंत शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने खगड़िया सहित पूरे प्रदेश की जनता की भावना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल नेतृत्व की कामना की।
अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार ने सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, नल-जल, हरित विकास, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ खगड़िया जिले सहित राज्य के हर कोने तक पहुंच रहा है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प आज जमीन पर उतरता दिखाई दे रहा है।
जदयू नेत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार निरंतर प्रगति करेगा और नए बिहार के निर्माण की यात्रा और अधिक सशक्त होगी।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*