
तेजस्वी यादव ही बिहार की नई उम्मीद : मनोहर यादव
तेजस्वी यादव ही बिहार की नई उम्मीद : मनोहर यादव
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी प्रत्याशी मनोहर यादव ने कहा कि बिहार का भविष्य अब न्याय और विकास की राजनीति पर टिका है और यह बदलाव केवल तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “तेजस्वी यादव ही वह चेहरा हैं जो बिहार को नई दिशा और नई पहचान देंगे।खगड़िया जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने दावा किया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में जनता महागठबंधन के पक्ष में फैसला सुनाएगी। उन्होंने कहा कि आज जनता बदलाव चाहती है और युवा नेता तेजस्वी यादव ही बिहार की नई उम्मीद हैं। श्री यादव ने बताया कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में शिक्षा, रोजगार और विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और बिहार में जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप सरकार का गठन होगा। मालूम हो कि तेजस्वी यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे हैं। क्रिकेट से लेकर राजनीति तक की उनकी यात्रा युवाओं को हमेशा प्रेरित करती रही है। 2010 में पहली बार चुनावी मैदान में उतरने के बाद से ही उन्होंने अपनी साफ़ छवि, सहज भाषा और मुद्दों पर पकड़ से बिहार की राजनीति में अलग पहचान बनाई।
मनोहर यादव का कहना है कि आज किसान, मजदूर, छात्र-नौजवान और महिलाएँ—हर वर्ग तेजस्वी यादव को ही अपनी उम्मीद का सहारा मान रहे हैं। बेरोज़गारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर उनकी स्पष्ट सोच और ठोस योजना ने उन्हें बिहार की नई पीढ़ी का नेता बना दिया है। तेजस्वी यादव बार-बार इस बात पर ज़ोर देते हैं कि अब राजनीति वादों से नहीं, काम और विकास से तय होगी। उनके अनुसार, न्याय और सामाजिक समरसता के बिना विकास अधूरा है। यही कारण है कि वे “न्याय के साथ विकास” की राजनीति को अपनी प्राथमिकता मानते हैं।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले चुनावों में तेजस्वी यादव एक मज़बूत विकल्प के रूप में उभर सकते हैं। उनका नेतृत्व न सिर्फ़ विपक्ष को संगठित कर रहा है, बल्कि बिहार की जनता के बीच नई उम्मीद भी जगा रहा है।
मनोहर यादव ने विश्वास जताया कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव को राज्य की बागडोर सौंपकर न्याय, विकास और प्रगति की नई कहानी लिखेगी।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*