कृष्णापुरी बलुआही में बाढ़ से तबाही, लोग कर रहे त्राहिमाम : रणवीर कुमार…नगर पार्षद रूबी ने जिला प्रशासन से लगाई मदद की गुहार…

कृष्णापुरी बलुआही में बाढ़ से तबाही, लोग कर रहे त्राहिमाम : रणवीर कुमार…नगर पार्षद रूबी ने जिला प्रशासन से लगाई मदद की गुहार…

खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार एवं वार्ड नं-30 की नगर पार्षद रूबी कुमारी ने संयुक्त रूप से अफसोस व्यक्त करते हुए बताया कि नगर परिषद क्षेत्र खगड़िया वार्ड नम्बर-30 कृष्णापुरी बलुआही मुहल्ले में गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण सभी लोगों के घरों चार फीट से अधिक पानी आ जाने के कारण यहाँ के बाढ़ पीड़ित परिवार अपने घरों को छोड़कर कुछ परिवार बाँध पर पन्नी टांग कर शरण लिए हुए हैं। इतना ही अधिकांश बाढ़ पीड़ित परिवार शुक्रवार को बापू मध्य विद्यालय के सामने दिनभर खड़े रहे कि जिला प्रशासन द्वारा उन लोगों को रहने की व्यवस्था की जायेगी , लेकिन शाम तक कोई व्यवस्था नहीं होने पर ये लोग मजबूरन एम जी मार्ग को जाम कर दिया तब जाके दो घण्टे बाद बापू मध्य विद्यालय को खुलवाया गया।
श्रीमती रूबी ने कहा कि सभी बाढ़ पीड़ित परिवार रात से ही भूखे प्यासे यहाँ शरण लिए हुए हैं, लेकिन दिन भर जिला प्रशासन लोगों को बरगलाते रहे कि सामुदायिक रसोई चालू करवा रहे हैं लेकिन शाम तक भी सामुदायिक रसोइ चालू नहीं हुआ। सुबह से ही टेंट का सामान ठेला पर बापू मध्य विद्यालय में लगा रहा लेकिन शाम तक इन लोगों के लिए रौशनी की व्यवस्था की गई और न ही पंखा आदि की जबकि बापू मध्य विद्यालय में शरण लिए बाढ़ पीड़ित में से कई लोग डेंगू से पीड़ित हैं। जब टेंट वाले से जरनेटर पंखा आदि लगाने के लिए कहा गया तो टेंट मालिक के द्वारा बोला गया कि सीओ द्वारा मना कर दिया गया है , वे कैसे लगायें। रात से ही बाढ़ पीड़ित परिवार भूखे हैं। ये लोग सिर्फ आकर घूम के चले जा रहे हैं।
सुबह मुकेश साह और उनके दो बच्चे को जब भूखे नहीं रहा गया तो दुकान से उधार चूड़ा लाकर नमक और पानी के साथ खा रहे थे।

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close