डीएम आलोक रंजन घोष ने संतोष स्लुईस गेट एवं बागमती नदी के जल-स्तर का किया निरीक्षण…सजग रहने एवं नजर रखने का दिया निर्देश…

डीएम आलोक रंजन घोष ने संतोष स्लुईस गेट एवं बागमती नदी के जल-स्तर का किया निरीक्षण…सजग रहने एवं नजर रखने का दिया निर्देश…डीएम आलोक रंजन घोष ने संतोष स्लुईस गेट एवं बागमती नदी के जल-स्तर का किया निरीक्षण...सजग रहने एवं नजर रखने का दिया निर्देश...

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/आज 30.06.22 को जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने अलौली प्रखंड में संतोष स्लुईस गेट का निरीक्षण किया। बागमती नदी के किनारे स्थित संतोष स्लुईस गेट पर बागमती नदी के जल स्तर की माप की जाती है। उल्लेखनीय है कि नेपाल के तराई इलाकों एवं केचमेंट एरिया में हो रही भारी वर्षा होने के चलते बागमती नदी के जल-स्तर में बढ़ोत्तरी की प्रवृत्ति दर्ज की गई है और आज बागमती नदी खतरे के निशान 35.63 मीटर से 12 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल 2 के अंतर्गत आने संतोष स्लुईस गेट एवं बागमती नदी के जल-स्तर का निरीक्षण किया।डीएम आलोक रंजन घोष ने संतोष स्लुईस गेट एवं बागमती नदी के जल-स्तर का किया निरीक्षण...सजग रहने एवं नजर रखने का दिया निर्देश...

जिलाधिकारी ने पाया कि बागमती नदी तटबंध से दूर पड़ रही है। 5000 बालू भरे बोरों का स्टॉक भी इस स्थल पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य हेतु रखा गया है। जिलाधिकारी द्वारा पूछे जाने पर कनीय अभियंता श्री संजय कुमार ने बताया कि इन बोरों को रेन कट की मरम्मति के प्रयोजनार्थ रखा गया है। जिलाधिकारी ने बागमती नदी के जलस्तर में हो रही तीव्र वृद्धि को देखते हुए तटबंध की सुरक्षा हेतु सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ के दौरान रेन कट की सतत निगरानी और मरम्मति, सीपेज और पाइपिंग की मरम्मति का निर्देश भी दिया।
संतोष स्लुईस गेट की स्थिति देखकर जिलाधिकारी ने संतोष प्रकट किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर फीडबैक प्राप्त किया। इस अवसर पर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल 2 के कनीय अभियंता श्री संजय कुमार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री संतोष कुमार एवं अन्य पदाधिकारी के साथ स्थानीय जनता भी मौजूद थीं।

नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close