
खगड़िया बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने सुनील साह… अन्य बीजेपी नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी
खगड़िया बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने सुनील साह… अन्य बीजेपी नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी..
खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस/ बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के निर्देशानुसार एवं भाजपा खगड़िया जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत की अगुवाई में बुधवार को भाजपा के विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई। यह नियुक्तियाँ संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं। प्राप्त सूचनानुसार भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी को बनाया गया है एवं भाजपा किसान मोर्चा का अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा तथा भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरला सिंह को बनाया गया है एवंअनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू पासवान को बनाया गया है तथा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील साह को बनाया गया है एवं अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष मोहम्मद अताउल्लाह को ।वही
इन नियुक्तियों के बाद भाजपा के विभिन्न स्तरों पर कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया। सभी नव नियुक्त मोर्चा के अध्यक्ष को जिले भर के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से उपस्थित थे:
पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता रवीश चंद्र सिन्हा, सुनील कुमार सिंह, अर्जुन कुमार शर्मा, अभय सिंह, प्रदेश परिषद सदस्य कृष्णा कुमार उर्फ मुन्ना यादव, सुमित देवी राय, जय कृष्णा सिंह पटेल, पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी एवं रामचंद्र सदा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सलील यादव, जिला महामंत्री डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा, नंदू शाह, नीतीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, राजेश सिंह, प्रमोद शाह, सुनील चौधरी, आलोक विद्यार्थी, ममता देवी, लक्ष्मी देवी, जिला मंत्री नवीन सिन्हा, अजीत कुमार नटवर, रंजीता चंदन, कुंदन सिंह, मधु देवी, जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय झा, जिला प्रवक्ता ई. धर्मेंद्र यादव, अनिल शर्मा, उदय भास्कर, मनीष चौधरी, रंजन राज, ई. गौरव राज, नगर अध्यक्ष रितेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष शुभंकर शुभम उर्फ अनुपम सिंह, अजय चौधरी, नीतीश पटेल, रमेशचंद्र सूर्या, खुशबू पासवान, गौतम सिंह, पंकज महतो, जयंत चौधरी, विकास कुमार, कुंदन निषाद, अविनाश कुमार, रोमित राज, सोनी देवी, प्रिंस भारती, पप्पू शाह, सुभाष यादव, रंजीत कुमार राजा, राजीव धमाका, रंजीत कुमार सिंह, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने कहा कि संगठनात्मक जिम्मेदारियों का यह नया गठन पूरी पारदर्शिता एवं संगठन हित को ध्यान में रखकर किया गया है। सभी नव नियुक्त अध्यक्षों से अपेक्षा है कि वे संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मज़बूत करेंगे तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*