महिला संवाद कार्यक्रम:  श्वेता विश्वास ने महिला उत्थान के लिए सीएम नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों का किया बखान

महिला संवाद कार्यक्रम:  श्वेता विश्वास ने महिला उत्थान के लिए सीएम नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों का किया बखान … महिला संवाद कार्यक्रम:  श्वेता विश्वास ने महिला उत्थान के लिए सीएम नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों का किया बखानखगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ रविवार 24 अप्रैल 2022 को स्थानीय अतिथि गृह में जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने महिला संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू के जिलाध्यक्ष बब्लू कुमार मंडल की अध्यक्षता में एक कन्वेंशन आयोजित कर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए अधिकाधिक संख्या में महिलाओं को जोड़ने पर बल दिया।महिला संवाद कार्यक्रम:  श्वेता विश्वास ने महिला उत्थान के लिए सीएम नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों का किया बखान

श्रीमती विश्वास ने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार की महिलाओं में जो पूर्ववर्ती सरकार में भय व्याप्त था उसे दूर कर महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रमुख योजनाऐं धरातल पर क्रियान्वित करने का अद्वितीय काम किया जा रहा है।महिला आरक्षण, भ्रूण हत्या पर रोक,जीविका विधवा पुनर्विवाह अनुदान, पोशाक योजना, साईकिल योजना इत्यादि के माध्यम से महिलाएं की तकदीर व तस्वीर बदलने का काम किये हैं।जिससे आज महिलायें आत्म निर्भर हो सम्मान के साथ खुशहाली की जिंदगी जी रही हैं।आज जरूरत है कि जदयू महिला प्रकोष्ठ की मजबूती हो।इस बाबत खगड़िया जिला जदयू संगठन से सर्वाधिक संख्या में जुड़ सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें।
वहीं जिला अध्यक्ष बब्लू कुमार मंडल ने जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास का भव्य स्वागत किया और अपने अध्यक्षीय संबोधन में बतौर श्री मंडल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी महिलाओं को पंचायती राज व निकाय चुनाव में पचास प्रतिशत आरक्षण देकर वर्षों से महिलाओं को घूंघट और चौखट के अन्दर कैद रखने से आजाद करने का काम किये हैं।फलस्वरूप आज महिलायें अपने हक अधिकार के लिए स्वयं सड़क से सदन तक आवाज बुलंद कर रही हैं।इससे महिला का सामाजिक व राजनीतिक प्रतिष्ठा बढ़ी है।नीतीश कुमार जी महिलाओं के लिए ऐसे ऐसे कई महत्वपूर्ण अतुलनीय कार्य किये हैं।शराबबंदी, दहेज बंदी व बाल विवाह जैसे समाज सुधार कार्यक्रम भी महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।आज पढ़ाई के क्षेत्र में लड़की निर्भिकता के साथ स्कूल कॉलेज जा रही हैं।महिला समूह चला रही है।ऋण लेकर आत्मनिर्भर हेतु स्वरोजगार कर रही हैं।हमारी पार्टी महिला को सम्मानित कर आगे लाने में अहम भूमिका निभा रही है।जदयू महिला प्रकोष्ठ को हम और मजबूत बनायेंगे।
इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि प्रदेश महासचिव श्रीमति साधना देवी, व प्रदेश सचिव श्रीमती नीलम वर्मा थी।इस कार्यक्रम में पूर्व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती राका सहाय,जिला उपाध्यक्ष चंदन कुमारी,निर्मला कुमारी, वीना पासवान,बॉबी गांधी, रीता कुमारी, पार्वती कुमारी, रेखा कुमारी, सुनीता देवी, जयकुमार सिन्हा, पंकज चौधरी,कार्यालय सचिव राजीव ठाकुर सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close